UP Board 10th 12th Result 2023 : छात्रों के अंक साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी, टॉपर्स को मिलेगा इनाम; किसी भी वक्त घोषित हो सकता रिजल्ट - जानें डिटेल्
UP Board 10th 12th Result 2023 : छात्रों के अंक साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी, टॉपर्स को मिलेगा इनाम; किसी भी वक्त घोषित हो सकता रिजल्ट - जानें डिटेल्
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद (UPMSP) किसी भी वक्त 10वीं 12वीं के परिणाम घोषित कर (UP Board 10th Result) सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र की मानें तो बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मीटिंग के लिए समय (UP Board 12th Result) मांगा है। इस दौरान रिजल्ट की तारीख और समय पर पुष्टि हो (UP Board Result 2023) सकती है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड ने छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट www.fastresult.in और Mobile App पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
बीते वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 18 जून को जारी किया गया था। हालांकि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी। बोर्ड अगले सप्ताह के अंत तक परीक्षा परिणाम की घोषणा कर सकता है। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्र फेल माने जाएंगे। यहां आप पिछले 5 साल का पासिंग पर्सेंटेज देख सकते हैं।
👉 ये भी पढ़े - यूपी बोर्ड रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, सचिव दिब्यकांत ने डेट पर दिया यह बयान
UP Board Result 2023, पिछले 5 सालों में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
| साल | कक्षा 10वीं | कक्षा 12वीं |
| 2022 | 80.18% | 85.33% |
| 2021 | 99.53% | 97.88% |
| 2020 | 83% | 74.63% |
| 2019 | 80.07% | 70.02% |
| 2018 | 75.16% | 74.63% |
हालांकि इस बार पिछली बार की तुलना में 10वीं 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज अधिक देखने को मिल सकता है। क्योंकि इस बार परीक्षा का स्तर पिछली बार से आसान था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
5 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट:
- रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट www.fastresult.in और Mobile App पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे लिंक 10th, 12th Exam 2023 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर/डेट ऑफ बर्थ आदि लॉगइन डिटेल्स भरकर सब्मिट बटन दबाएं।
- अब आपकी मोबाइल स्क्रीन या कम्प्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट होगा
- जिसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट कराकर रख लें।
टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित व पुरस्कृत
बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार रिजल्ट जारी करने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर देगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बिहार बोर्ड की तरह यूपी बोर्ड भी रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स को प्रेस कांफ्रेंस में बुलाया जाएगा। यहां उन्हें राज्य के शिक्षा मंत्री सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे।
Quiz
Get latest Exam Updates
