UP Board Exam Date 2024: फरवरी में इस दिन से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं - जानें डिटेल
UP Board Exam Date 2024 : फरवरी में इस दिन से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं - जानें डिटेल
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीख को लेकर गूगल पर सर्च कर (UP Board Exam Date 2024) रहे हैं। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो पिछली बार की तरह इस बार भी बोर्ड एग्जाम में देरी नहीं की जाएगी।
उम्मीद है कि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद नवंबर के अंत तक परीक्षा की तारीख घोषित (UP Board Date Sheet 2024) कर देगा। वहीं दिसंबर के पहले सप्ताह तक 10वीं 12वीं की डेटशीट उपलब्ध करवा (UP Board Class 10th Date Sheet) दी जाएगी। हालांकि इस पर बोर्ड की ओर से किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
उम्मीद है कि 10 अक्टूबर 2023 को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया खत्म होने के साथ इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। यहां आप जान सकते हैं कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं डेटशीट 2024 कब जारी की जाएगी और इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2024 कब आयोजित की जाएगी।
UP Board Date Sheet 2024: कब आएगी यूपी बोर्ड डेटशीट 2024
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए डेटशीट नवंबर के अंत तक या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। साथ ही छात्रों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
UP Board Exam Date 2024: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं
बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार भी पिछले साल का पैटर्न फॉलो कर रहा है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि, इस बार भी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। हालांकि इस पर किसी प्रकार की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।
UP Board Class 10th Date Sheet 2024: 55 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल
UP Board 10वीं 12वीं की परीक्षाएं के लिए अब तक कुल 55 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है, जिसमें 10वीं के कुल 29 लाख 54 हजार 34 छात्र और 12वीं के कुल 25 लाथ 49 हजार 827 छात्र शामिल हैं। हालांकि इस संख्या में अभी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। क्योंकि अभी बोर्ड एग्जाम के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है।
UP Board Class 10th Exam Date 2024: रिजल्ट में नहीं होगी देरी
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट में इस बार भी किसी प्रकार की देरी नहीं की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के साथ ही इस बार भी बोर्ड 1 महीने के भीतर रिजल्ट जारी कर देगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
--
Quiz
Get latest Exam Updates
