यूपी बोर्ड परीक्षा डेट शीट 2022 : यूपी बोर्ड टाइम टेबल कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए जारी; डाइरेक्ट लिंक से डाउनलोड करे

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
यूपी बोर्ड परीक्षा डेट शीट 2022 : यूपी बोर्ड टाइम टेबल कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए जारी; डाइरेक्ट लिंक से डाउनलोड करे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 (UP Board Exam 2022) की विस्तृत डेट शीट जारी कर दी है। यूपीएमएसपी की ओर से जारी बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होंगी। साथ ही सीधे डाउनलोड करने के लिए डाइरेक्ट वेबसाइट का लिंक भी दिया गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2022
यूपीएमएसपी के निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं छह अप्रैल और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी। परीक्षा तिथियों में अंतराल की वजह से छात्रों को तैयारी के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। यहां इस खबर में पूरा टाइम-टेबल आपको आगे मिल जाएगा।
51.92 लाख विद्यार्थी देंगे 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा
बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की पहली पारी सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी। इस वर्ष कुल 51,92,689 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया है। इनमें 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के हैं और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के हैं।
जेईई मेन से नहीं टकराएंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं
बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का निर्धारण जेईई मेन 2022 की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जेईई मेन 2022 पहले चरण की परीक्षाएं 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक होनी हैं। जो छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर पूरा टाइम-टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हम यहां प्रमुख विषयों की डेट शीट उपलब्ध करा रहे हैं।
UP Board Class 10th and 12th Study Materials For Free 2021-22 | |
Class 10th | Class 12th |
UP Board Syllabus (Latest) | UP Board Syllabus (Latest) |
UP Board Model Papers | UP Board Model Papers |
UP Board Solutions | UP Board Solutions |
UP Board Books For All Classes |