UP Board Result 2022 : यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती से घटे एग्जाम छोड़ने वाले छात्र; जानें डिटेल
UP Board Result 2022 : यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती से घटे एग्जाम छोड़ने वाले छात्र; जानें डिटेल
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सख्ती बढ़ने से न सिर्फ नकल के सहारे पास होने की उम्मीद से पंजीकरण कराने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है, बल्कि छात्र-छात्राओं के परीक्षा छोड़ने की संख्या भी कम हुई है। 2022 की परीक्षा में 5192689 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 4775749 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 416940 अनुपस्थित रहे। पिछली छह परीक्षाओं को देखें तो सिर्फ 2020 को छोड़कर हर साल परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या इस वर्ष से अधिक रही है।
2021 में परीक्षा नहीं हुई इसलिए उसके आंकड़े नहीं हैं। 2017 में जहां दूसरे प्रदेशों के 150209 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। बोर्ड ने सख्ती की तो 2019 में संख्या घटकर 6595 रह गई थी।
| वर्ष | परीक्षा छोड़न वालों की संख्या |
| 2016 | 645024 |
| 2017 | 535494 |
| 2018 | 1006408 |
| 2019 | 604423 |
| 2020 | 353684 |
| 2022 | 416940 |
गैरहाजिर कार्मिकों का मांगा ब्योरा:
बोर्ड परीक्षा से गैरहाजिर निरीक्षकों, कर्मचारियों की सूचना मांगी गई है। सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने सभी जेडी को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।


Quiz
Get latest Exam Updates
