UP Board Result 2023: एक दिन पहले यूपी बोर्ड कॉपी चेकिंग का काम पूरा, जानें किस तारीख को आएगा रिजल्ट

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
UP Board Result 2023 : एक दिन पहले यूपी बोर्ड कॉपी चेकिंग का काम पूरा, जानें किस तारीख को आएगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट समय से पहले घोषित किया जा सकत है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबससाइट upmsp.edu.in पर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UP Board Class 10th 12th Result 2023: मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी
यूपी बोर्ड ने इस साल समय से पहले कॉपियों का मूल्यांकन करके इतिहास रच दिया है। बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि 10वीं व 12वीं उत्तरपुस्तिकाओं का समय से पहले मूल्यांकन हो गया है। अब बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी तेज कर दी है। बता दें कि इस साल बोर्ड ने लगभग 3.19 करोड़ कॉपियां जांची हैं।
UP Board Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
How to download UPMSP UP Board 10th, 12th Result
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UPMSP UP Board Result 2023: कब हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। इस साल बोर्ड परीक्षा में लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया। जिसमें, 10वीं परीक्षा में 31,16,458 और 12वीं परीक्षा में 27,50,871 स्टूडेंट्स शामिल हुए।
JEE Main & Advanced Study Material