UP Board Results 2022 : इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में बोनस मार्क्स मिलेंगे; जानें डिटेल्
UP Board Results 2022 : इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में बोनस मार्क्स मिलेंगे; जानें डिटेल्
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही प्रदेश के 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट समय से जारी करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इसके लिए ताजा अपडेट जल्द जारी हो सकती है। स्टूडेंटस नतीजे fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाकर चेक कर सकेंगे।
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में बोनस मार्क्स मिलेंगे
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 30% सिलेबस (UP Board Syllabus) कम कर दिया गया था. हालांकि, बोर्ड परीक्षा में कुछ सवाल इस 30 प्रतिशत हिस्से से भी पूछे गए थे. ऐसे में स्टूडेंट्स को इन प्रश्नों के बदले में बोनस मार्क्स दिए जाएंगे. खासतौर पर यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कई सवाल आउट ऑफ सिलेबस पूछे गए थे.
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी
उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे. सभी विषयों में भी न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे.
जिन्हें परीक्षा में मिले नंबर उम्मीद से कम लगते हैं वे स्टूडेंट्स कॉपियों की फिर से रिचेकिंग करा सकते हैं. इसके बाद फिर नए तरीके से उनकी कॉपी चेक की जाती है. टोटलिंग करने में किसी तरह की कोई गलती होती है तो दोबारा उस स्टूडेंट्स के मार्क्स बढ़ जाते हैं. नई मार्कशीट बनती है. स्क्रूटनी के लिए स्टूडेंट्स को आवेदन करना होगा और जिस विषय की कॉपी चेकिंग करानी है उसके लिए फीस भी देना होता है.
कैसे देखें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट?
- Fastresult.in की वेबसाइट पर जाएं या Mobile App डाउनलोड करें।
- होम पेज पर दिए गए 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- नया वेब पेज खुलेगा, यहां रोल नंबर आदि विवरण दर्ज करें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा और चेक करें और प्रिंट आउट लें.



Quiz
Get latest Exam Updates
