UP Board Exam 2024 Update: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक रोकने की UPMSP ने की ये तैयारी - जानें डिटेल
UP Board Exam 2024 Update : यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक रोकने की UPMSP ने की ये तैयारी - जानें डिटेल
शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए कुछ खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक पर अंकुश लगाने के लिए अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
2024 के लिए यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अगले साल फरवरी और मार्च में विभिन्न तारीखों पर आयोजित होने वाली हैं। इन परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 50 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे, 8,000 से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2024: परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता
परीक्षा केंद्रों पर अनियमितताओं के कारण पेपर लीक और सामूहिक नकल की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। इसके आलोक में यूपीएमएसपी के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने परीक्षा केंद्रों के मानक निर्धारित करने के लिए पिछले चार वर्षों का डेटा संकलित किया है। रिपोर्ट की गई विसंगतियों के विश्लेषण के आधार पर अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार पाए गए केंद्रों को नोटिस जारी किए गए हैं।
UP Board Exam 2024: हाई स्कूल और इंटर परीक्षा के लिए केंद्रों के मानक
पूर्व वर्षों के अतिरिक्त अगले साल आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर परीक्षाओं के लिए भी UPMSP द्वारा विभिन्न डीआइओएस के माध्यम से परीक्षा केंद्रों के निर्धारित मानकों के अनुरूप आकड़े 17 अक्टूबर 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यूपीएमएसपी द्वारा परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जरूरी मानकों में निम्नलिखित शामिल हैं:-
- दो परीक्षार्थियों के बीच 4-5 फीट की दूरी होनी चाहिए।
- स्कूल में जितने क्लासरूम होंगे उतने में ही परीक्षाथियों के बैठने की व्यवस्था होगी।
- ऐसे में लैब, लाइब्रेरी, स्टाफ रूम, प्रिसिंपल ऑफिस, गेम्स रूम आदि शामिल नहीं होंगे।
- छात्रों और छात्राओं के परीक्षा केंद्रों में भी निर्धारित दूरी सुनश्चित करनी होगी।
- जिन छात्राओं के लिए स्वकेंद्र (Self Center) नहीं होगा, उन्हें अधिकतम 7 किमी में सेंटर दिया जाएगा।
- दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए 7 किमी की ही अधिकतम दूरी होगी।
- सभी रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम सेंटर 12 किसी से अधिक नहीं होगा। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में 15 किमी भी हो सकता है।
- एक ही मैनजमेंट के कई स्कूल की स्थिति में किसी भी स्कूल की केंद्र उसके दूसरे स्कूल में नहीं होगा।
Quiz
Get latest Exam Updates
