UPMSP UP Board Exam 2024: सूबे के 7864 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, 6 साल में दोगुने हुए राजकीय सेंटर - जानें डिटेल
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बोर्ड परीक्षा-2024 की तारीख तो अभी घोषित नहीं की है, लेकिन परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची गुरुवार को जारी कर दी है। इस बार सूबे के 7864 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने की तैयारी है। वर्ष 2023 में 8753 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार 889 सेंटर कम कर दिए गए हैं।
बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल की ओर से गुरुवार को जारी केंद्रों की प्रस्तावित सूची के अनुसार 1017 राजकीय स्कूल, 3537 एडेड विद्यालयों और 3310 वित्तविहीन स्कूलों को सेंटर बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा 2024 (हाईस्कूल और इंटरमीडिएट ) के लिए तकरीबन 55,08,206 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल के 29,47,324 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें छात्र 15,71,686 और छात्राएं 13,75,638 शामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिए की बोर्ड परीक्षा के लिए 25,60,882 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें छात्र 14,12,806 और छात्राएं 11,48,076 बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगी।
छह साल में दोगुने से ज्यादा राजकीय के हुए सेंटर
परीक्षा में पारदर्शिता के लिए बोर्ड ने राजकीय विद्यालयों पर भरोसा जताया है। इसकी बानगी पिछले छह साल के आंकड़े में देखने को मिल रही है। वर्ष 2018 में 484 राजकीय विद्यालयों को सेंटर बनाया गया था। वर्ष 2024 में 1017 राजकीय विद्यालय को सेंटर बनाए गए हैं। इसी प्रकार 2018 में एडेड के 3414 सेंटर बनाए गए थे। वर्तमान में 3537 सेंटर बनाए गए हैं। यानी छह साल में 123 एडेड विद्यालय बढ़े हैं। वहीं, 2018 में 8549 वित्तविहीन विद्यालय में सेंटर बनाए गए थे। इस साल यह संख्या घटकर 3310 हो गई है। यानी छह साल में वित्तविहीन विद्यालयों में तकरीबन तीन गुना सेंटर कम कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़े -
UPMSP UP Board Exam 2024 : यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची 10 दिसंबर को जारी होगी - जानें डिटेल
UP Board Exams 2024 Date:
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 जनवरी से 9 फरवरी, 2024 तक दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहले चरण में प्रैक्टिकल 25 जनवरी से 1 फरवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आज़मगढ़, देवीपाटन और बस्ती के लिए आयोजित किया जाएगा। यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा का दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में होगा। जबकि थ्योरी परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा करेगा। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड 10वी, 12वीं वार्षिक परीक्षा 2024 का कार्यक्रम भी जल्द जारी किए जाने की संभावना है।
-
Quiz
Get latest Exam Updates
