Bihar Board 10th, 12th Registration 2026: आवेदन की लास्ट डेट 24 अक्टूबर तक बढ़ी, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर आप बिहार बोर्ड के छात्र हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र 24 अक्टूबर 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर 2026 थी।
BSEB अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ाने की जानकारी दी है। अब रजिस्ट्रेशन लिंक 24 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इससे स्कूलों को पात्र कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
#Bihar #BSEB #BiharBoard @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp https://t.co/CvWv8A8pfc
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 9, 2026
Bihar Board Registration 2026: ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे।
- लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- सभी विवरणों को ध्यान से जांचें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Bihar Board Registration Form भरते समय रखें ध्यान
बिहार बोर्ड ने विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सावधानी से दर्ज करने की सलाह दी है। छात्रों को अपना नाम, माता-पिता का नाम, विषय, लिंग, वैवाहिक स्थिति और जाति वर्ग जैसी जानकारी सही भरनी चाहिए।
आवेदन फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज होने पर आगे जारी होने वाली मार्कशीट और अन्य प्रमाणपत्रों में भी गलती हो सकती है। इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरणों को अच्छी तरह जांच लें।
Bihar Board Registration: सही फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
विद्यार्थियों को आवेदन फॉर्म में अपनी सही रंगीन फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करने चाहिए। गलत या अस्पष्ट फोटो और हस्ताक्षर से भविष्य में दस्तावेजों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
सही जानकारी दर्ज करने और जरूरी दस्तावेजों को ध्यान से अपलोड करने से बिहार बोर्ड के रिकॉर्ड में विद्यार्थी का विवरण सही बना रहेगा। इसलिए छात्रों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना चाहिए।
-----
Bihar Board Class 12 Study Material
| Bihar Board Class 12 Study Material | |
| BSEB Class 12 Books | BSEB Class 12 Syllabus |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
-
Bihar Board Class 10th Study Material
| Bihar Board Class 10th Study Material | |
| BSEB Class 10 Books | BSEB Class 10 Revision Notes |
| BSEB Class 10 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 10 Model Papers |
Quiz
Get latest Exam Updates
