बिहार बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं और 12वीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर तक बढ़ी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब स्कूल और कॉलेज 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और निर्धारित शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
बोर्ड ने उन छात्रों को भी एक और मौका दिया है, जो पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए थे। ऐसे छात्र 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक लागू विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अनुमति आवेदन पूरा कर सकते हैं।
यह विस्तारित प्रक्रिया बिहार बोर्ड Class 10 और Class 12 वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए है।
Bihar Board 2027: जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन छूट गया, उन्हें मौका
BSEB ने पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने वाले छात्रों के लिए विशेष विंडो खोली है।
शैक्षणिक संस्थान ऐसे छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अनुमति आवेदन 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक पूरा कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित लेट फीस का भुगतान करना होगा।
Class 12 यानी इंटरमीडिएट के छात्रों का रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान intermediate.biharboardonline.com के माध्यम से किया जाएगा।
वहीं, Class 10 यानी मैट्रिक के छात्रों का रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान secondary.biharboardonline.org या biharboardonline.org के माध्यम से किया जा सकता है।
#Bihar #BSEB #BiharBoard@BiharEducation_@mkrtiwari_bjp@samrat4bjp pic.twitter.com/752Ag8T3Uz
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) September 30, 2026
Bihar Board Class 10, 12 Exam Form 2027 की नई अंतिम तारीख
बिहार बोर्ड ने 2027 की वार्षिक परीक्षा के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी है।
अब स्कूल और कॉलेज के प्रमुख 15 अक्टूबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
| कक्षा | परीक्षा फॉर्म भरने की वेबसाइट | अंतिम तारीख |
|---|---|---|
| Class 10 (Matric) | exam.biharboardonline.org | 15 अक्टूबर 2026 |
| Class 12 (Intermediate) | intermediate.biharboardonline.com | 15 अक्टूबर 2026 |
Class 10 के छात्रों का परीक्षा फॉर्म exam.biharboardonline.org के माध्यम से जमा किया जाएगा, जबकि Class 12 के छात्रों का फॉर्म intermediate.biharboardonline.com पर जमा किया जाएगा।
छात्रों को अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज के प्रमुख से संपर्क करके परीक्षा फॉर्म की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। संशोधित अंतिम तारीख के बाद आवेदन से जुड़ी किसी परेशानी से बचने के लिए छात्रों को निर्धारित समय के भीतर रजिस्ट्रेशन, परीक्षा फॉर्म और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
------------
Bihar Board Class 12 Study Material
| Bihar Board Class 12 Study Material | |
| BSEB Class 12 Books | BSEB Class 12 Syllabus |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
-
Bihar Board Class 10th Study Material
| Bihar Board Class 10th Study Material | |
| BSEB Class 10 Books | BSEB Class 10 Revision Notes |
| BSEB Class 10 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 10 Model Papers |

Quiz
Get latest Exam Updates
