Bihar Board 10th Hindi Exam 2024 : VVI Important हिन्दी Top 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न (Objective Question) उत्तर के साथ; रटलो 15 फरवरी के लिए
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार बोर्ड 10वीं की हिन्दी परीक्षा 15 फरवरी, 2024 को निर्धारित है। तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में आपको बोर्ड परीक्षा के लिए वो ही प्रश्न दिए गए है जो बोर्ड पेपर में आने जा रहे है।
इस पोस्ट में बिहार बोर्ड 10th परीक्षा 2024 के लिए हिन्दी के महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव (Bihar Board 10th Hindi Important Question 2024) प्रश्न दिये गये है जो आपके पेपर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। छात्रों को इन (Bihar Board 10 Important Question 2024) प्रश्नों को अच्छी तरह से याद रखना चाहिए, जिससे आपको तैयारी करने में आसानी होगी। अब आपकी परीक्षा में कुछ ही घंटे बचे है I जिससे हिन्दी के पेपर की तैयारी कर सकते हैं और अच्छे मार्क्स ला सकते है I
Bihar Board 10th Hindi Viral Question 2024
1. 'बाबा साहब अंबेदकर संपूर्ण वाड्.मय भारत सरकार के कल्याण मंत्रालय द्वारा कितने खंडों में प्रकाशित हुआ है ?
(A) 18 खंडों में
(B) 19 खंडों में
(C) 20 खंडों में
(D) 21 खंडों में
Ans. (D) 21 खंडों में
2. बुद्ध, कबीर और ज्योतिबा फुले किसके चिंतन व रचनात्मकता के प्रेरक व्यक्ति रहे हैं ?
(A) भीमराव अंबेदकर के
(B) नलिन विलोचन शर्मा के
(C) अशोक वाजपेयी के
(D) अमरकांत के
Ans. (A) भीमराव अंबेदकर के
3. "काम तो काशू बाबू का ही मालूम पड़ता है, इधर ही खेल रहे थे " - यह किसने कहा ?
(A) आलो ने
(B) शोफर ने
(C) मुकर्जी साहब ने
(D) रजनी ने
Ans. (B) शोफर ने
4. किसने लपककर मदन को हाथों से उठा लिया ?
(A) सेन साहब ने
(B) सेन साहब की पत्नी ने
(C) गिरधर ने
(D) गिरधर की पत्नी ने
Ans. (C) गिरधर ने
5. मदन पड़ोसियों के आवारागर्द छोकरों के साथ क्या कर रहा था ?
(A) कबड्डी खेल रहा था।
(B) गुल्ली-डंडा खेल रहा था।
(C) छुप्पन - छुप्पी खेल रहा था ।
(D) लट्टू नचा रहा था ।
Ans. (B) गुल्ली-डंडा खेल रहा था।
6. मैक्समूलर का जन्म कब हुआ था ?
(A) 4 जनवरी 1825 ई०
(B) 6 दिसंबर 1823 ई०
(C) 2 दिसंबर 1824 ई०
(D) 7 जनवरी 1826 ई०
Ans. (B) 6 दिसंबर 1823 ई०
7. 'हितोपदेश' का जर्मन भाषा में अनुवाद किसने प्रकाशित करवाया ?
(A) महात्मा गाँधी ने
(B) गुणाकर मुले ने
(C) मैक्समूलर ने
(D) यतीन्द्र मिश्र ने
Ans. (C) मैक्समूलर ने
8. मैक्समूलर के अनुसार उनके यहाँ प्रचलित कहावतों और दन्तकथाओं का प्रमुख स्रोत किसे माना जाने लगा है ?
(A) जैन धर्म को
(B) सिख धर्म को
(C) पारसी धर्म को
(D) बौद्ध धर्म को
Ans. (D) बौद्ध धर्म को
9. 'दैवत विज्ञान' का अर्थ क्या है ?
(A) देव विज्ञान
(B) प्राचीन मानव
(C) नीति कथा
(D) विधि शास्त्र
Ans. (A) देव विज्ञान
10. 'चारुचंद्रलेख' किनकी रचना है ?
(A) भीमराव अंबेदकर
(B) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(C) बिरजू महाराज
(D) रामविलास शर्मा
Ans. (B) हजारी प्रसाद द्विवेदी
11. गौड़ देश के लोग कैसा नाखून रखना पसंद करते थे ?
(A) छोटे-छोटे
(B) टेढ़े-मेढ़े
(C) बड़े-बड़े
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (C) बड़े-बड़े
12. "आदमी के नाखून क्यों बढ़ते हैं ।" - लेखक से यह किसने पूछा?
(A) लेखक की बहन ने
(B) लेखक के पुत्र ने
(C) लेखक के दोस्त ने
(D) लेखक की छोटी लड़की ने
Ans. (D) लेखक की छोटी लड़की ने
13. "पुराने का 'मोह' सब समय वांछनीय ही नहीं होता ।" - यह किस शीर्षक पाठ की पंक्ति है ?
(A) विष के दाँत
(B) नाखून क्यों बढ़ते हैं
(C) नागरी लिपि
(D) शिक्षा और संस्कृति
Ans. (B) नाखून क्यों बढ़ते हैं
14. 'नागरी लिपि' शीर्षक पाठ किस पुस्तक से लिया गया है ?
(A) 'अक्षर कथा' से
(B) ‘इतिहास और संस्कृति' से
(C) भारतीय लिपियों की कहानी' से
(D) 'सौर मंडल' से
Ans. (C) भारतीय लिपियों की कहानी' से
15. कोंकण के शिलाहार, मान्यखेट के राष्ट्रकूट देवगिरि के यादव तथा विजयनगर के शासकों के लेख किस लिपि में है ?
(A) खरोष्ठी लिपि में
(B) कलिंग लिपि में
(C) कोंकणी लिपि में
(D) नंदिनागरी लिपि में
Ans. (D) नंदिनागरी लिपि में
16. दंतिदुर्ग के बाद राष्ट्रकूटों की गद्दी पर कौन बैठा ?
(A) कृष्ण (प्रथम)
(B) अमोघवर्ष
(C) कक्का (द्वितीय)
(D) खोट्टिम अमोघवर्ष
Ans. (A) कृष्ण (प्रथम)
17. किसके गले में स्काउटों की तरह एक रूमाल बंधा था ?
(A) लेखक के
(B) बहादुर के
(C) निर्मला के भाई के
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (B) बहादुर के
18. 'सुखजीवी' नामक उपन्यास किसने लिखा है ?
(A) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
(B) भीमराव अंबेदकर ने
(C) अमरकांत ने
(D) रामविलास शर्मा ने
Ans. (C) अमरकांत ने
19. बहादुर का बाप कहाँ मारा गया था ?
(A) बाढ़ से
(B) घरेलू झगड़े में
(C) भूकम्प से
(D) युद्ध में
Ans. (D) युद्ध में
20. 'हिदायत' शब्द का अर्थ क्या है ?
(A) चेतावनी
(B) शिष्टाचार
(C) जिम्मेदारी
(D) निवेदन
Ans. (A) चेतावनी
21. प्रगतिशील आलोचना किन्हीं अमूर्त सिद्धान्तों का संकलन नहीं है, वह साहित्य की परम्परा का क्या है ?
(A) निंदा
(B) मूर्त ज्ञान
(C) विवाद
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (B) मूर्त ज्ञान
22. रोन नदी के दूसरी ओर आविन्यों का एक और हिस्सा है जो लगभग स्वतंत्र है, उसका नाम क्या है ?
(A) द मादामोजेल द आविन्यों
(B) ला शत्रूज
(C) वीलनव्व ल आविन्यों
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (C) वीलनव्व ल आविन्यों
23. 'शाहनेय' शब्द का अर्थ क्या है ?
(A) प्रभाती
(B) भीमपलासी
(C) मुलतानी
(D) सुषिर वाद्यों में शाह
Ans. (D) सुषिर वाद्यों में शाह
24. लेखक श्रीनिवास किस साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकारों में से एक हैं ?
(A) कन्नड़
(B) भोजपुरी
(C) उड़िया
(D) गुजराती
Ans. (A) कन्नड़
25. साहित्य अकादमी ने लेखक श्रीनिवास के कहानी संकलन 'सण्णा कथेगुलु' को किस वर्ष पुरस्कृत किया ?
(A) 1967 ई०
(B) 1968 ई०
(C) 1969 ई०
(D) 1970 ई०
Ans. (B) 1968 ई०
26. "तुम्हारा क्या है माँ, तुम्हारे पास गाय-बैल है, पैसा है, तुम्हें क्या मैं पाल सकता हूँ ? " - यह किसने कहा ?
(A) नंजम्मा
(B) मंगम्मा की बेटी
(C) मंगम्मा का बेटा
(D) रंगप्पा
Ans. (C) मंगम्मा का बेटा
27. किस लेखक के कथा साहित्य में उड़ीसा का जीवन गहरी आंतरिकता के साथ प्रकट हुआ है ?
(A) ईश्वर पेटलीकर
(B) सुजाता
(C) साँवर दइया
(D) सातकोड़ी होता
Ans. (D) सातकोड़ी होता
28. लक्ष्मी किसके घर में काम करती थी ?
(A) तहसीलदार के घर में
(B) मुखिया के घर में
(C) सरपंच के घर में
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (A) तहसीलदार के घर में
29. 'ढहते विश्वास' कहानी में लक्ष्मी के पड़ोस का पढ़ाकू लड़का कौन था ?
(A) अच्युत
(B) गुणनिधि
(C) केशव
(D) श्याम
Ans. (B) गुणनिधि
30. 'माँ' शीर्षक पाठ के लेखक का नाम क्या है ?
(A) सुजाता
(B) सातकोडी होता
(C) ईश्वर पेटलीकर
(D) श्रीनिवास
Ans. (C) ईश्वर पेटलीकर
31. माँ जी, लोगों को 'अस्पताल' के लिए किसकी उपमा देतीं थीं ?
(A) घर की
(B) झोपड़ी की
(C) गौशालाओं की
(D) कैदखाने की
Ans. (C) गौशालाओं की
32. पाप्पाति के चारों ओर खड़े डॉक्टरों ने बारी-बारी से आकर किसकी सहायता से उसकी आँखों के भीतरी भाग का परीक्षण किया ?
(A) ऑप्थलमस्कोप से
(B) स्टेथोस्कोप से
(C) प्रॉक्टोस्कोप से
(D) इण्डोस्कोप से
Ans. (B) स्टेथोस्कोप से
33. "अरे, अपनी अमीरी दिखाने के लिए रसमलाई भेजी है क्या!" यह किसने कहा ?
(A) बिज्जू की पत्नी पुष्पा ने
(B) नारायण की पत्नी भँवरी ने
(C) कैलास की पत्नी राधा ने
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (B) नारायण की पत्नी भँवरी ने
34. "राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा" शीर्षक कविता के रचनाकार का नाम क्या है ?
(A) रसखान
(B) घनानंद
(C) गुरुनानक
(D) प्रेमघन
Ans. (C) गुरुनानक
35. 'अयनि' शब्द का अर्थ क्या है ?
(A) दीवार
(B) चबूतरा
(C) गृह
(D) छत
Ans. (C) गृह
36. 'वाणी' कब विष के समान हो जाती है ?
(A) निंदा-स्तुति के बिना
(B) क्रिया के बिना
(C) राम - नाम के बिना
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (A) निंदा-स्तुति के बिना
37. "मो मन मानिक लै गयो चितै चोर नँदनंद ।" - यह पंक्ति किस कविता से उद्धृत है ?
(A) प्रेम-अयनि श्री राधिका
(B) स्वदेशी
(C) हिरोशिमा
(D) भारतमाता
Ans. (A) प्रेम-अयनि श्री राधिका
38. 'स्वदेशी' शीर्षक कविता के कवि का नाम क्या है ?
(A) सुमित्रानंदन पंत
(B) वीरेन डंगवाल
(C) बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन'
(D) जीवनानंद दास
Ans. (C) बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन'
39. निम्न में से कौन - सी रचना बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' की है ?
(A) भारतमाता
(B) लौटकर आऊँगा फिर
(C) एक वृक्ष की हत्या
(D) जीर्ण जनपद
Ans. (D) जीर्ण जनपद
40. 'स्वदेशी' कविता किससे संकलित है ?
(A) 'जीर्ण जनपद' से
(B) 'हारे को हरिनाम' से
(C) 'प्रेमघन सर्वस्व' से
(D) परशुराम की प्रतीक्षा' से
Ans. (C) 'प्रेमघन सर्वस्व' से
41. सुमित्रानंदन पंत उत्तरांचल के किस जिले के रहने वाले थे ?
(A) बागेश्वर
(B) अलमोड़ा
(C) चमोली
(D) देहरादून
Ans. (A) बागेश्वर
42. 'भारतमाता' शीर्षक कविता किस काव्यकृति से ली गयी है ?
(A) पल्लव
(B) वीणा
(C) ग्राम्या
(D) ग्रंथि
Ans. (C) ग्राम्या
43. कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' को किस रचना पर ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ ?
(A) प्रणभंग
(B) रेणुका
(C) हुंकार
(D) उर्वशी
Ans. (D) उर्वशी
44. ‘देवता कहीं सड़कों पर गिट्टी तोड़ रहे, देवता मिलेंगे खेतों में, खलिहानों में ।" - यह पंक्ति किस कविता से ली गई है ?
(A) हिरोशिमा
(B) जनतंत्र का जन्म
(C) एक वृक्ष की हत्या
(D) अक्षर-ज्ञान
Ans. (B) जनतंत्र का जन्म
45. निम्नलिखित में सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' की कविता कौन है ?
(A) लौटकर आऊँगा फिर
(B) जनतंत्र का जन्म
(C) मेरे बिना तुम प्रभु
(D) हिरोशिमा
Ans. (D) हिरोशिमा
46. कुँवर नारायण रचित 'इन दिनों साहित्य की कौन विधा है ?
(A) काव्य-संग्रह
(B) कहानी-संग्रह
(C) साक्षात्कार
(D) समीक्षा
Ans. (A) काव्य-संग्रह
47. 'मेरी नींद के दौरान कुछ इंच बढ़ गए पेड़" -- यह पंक्ति किस कविता की है ?
(A) स्वदेशी
(B) हमारी नींद
(C) हिरोशिमा
(D) जनतंत्र का जन्म
Ans. (B) हमारी नींद
48. कवयित्री अनामिका के पिता का क्या नाम था ?
(A) श्यामनंदन किशोर
(B) विष्णु भारद्वाज
(C) भरत किशोर
(D) रविशंकर किशोर
Ans. (A) श्यामनंदन किशोर
49. 'अनुष्टुप' किनकी रचना है ?
(A) प्रेमघन
(B) सुमित्रानंदन पंत
(C) अनामिका
(D) गुरूनानक
Ans. (C) अनामिका
50. 'अक्षर - ज्ञान' शीर्षक कविता में बेटा 'ड' के 'ड' को क्या समझता है ?
(A) बहन
(B) बेटी
(C) माँ
(D) दादी
Ans. (C) माँ
51. 'झरा पालक' साहित्य की कौन विधा है ?
(A) कहानी
(B) निबंध
(C) उपन्यास
(D) काव्य
Ans. (D) काव्य
52. 'मेरे बिना तुम प्रभु' शीर्षक कविता किस कविता संकलन से ली गई है ?
(A) देशांतर
(B) लाइफ एण्ड सोंग्स
(C) एडवेन्ट
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (B) लाइफ एण्ड सोंग्स
53. "जब मेरा अस्तित्व न रहेगा, प्रभु तब तुम क्या करोगे?" यह पंक्ति किस शीर्षक कविता से ली गई है ?
(A) एक वृक्ष की हत्या
(B) लौटकर आऊँगा फिर
(C) मेरे बिना तुम प्रभु
(D) हमारी नींद
Ans. (C) मेरे बिना तुम प्रभु
54. रेनर मारिया रिल्के का जन्म कब हुआ था ?
(A) 1 नवंबर 1840 ई०
(B) 2 जून 1875 ई०
(C) 1 दिसंबर 1874 ईο
(D) 4 दिसंबर 1875 ई०
Ans. (D) 4 दिसंबर 1875 ई०
55. रेनर मारिया रिल्के की माता का नाम क्या था ?
(A) सोफिया
(B) जिनिया
(C) राबिया
(D) जिमी
Ans. (A) सोफिया
56. हिंदी में स्वरवर्णों की संख्या कितनी है ?
(A) दस
(B) ग्यारह
(C) बारह
(D) तेरह
Ans. (B) ग्यारह
57. निम्न में से द्विगुण व्यंजन कौन है ?
(A) क
(B) ड़
(C) च
(D) ज
Ans. (B) ड़
58. योग न होने पर भी जो साथ रहे, उसे क्या कहते हैं ?
(A) अनुस्वार
(B) अनुनासिक
(C) अयोगवाह
(D) निरनुनासिक
Ans. (A) अनुस्वार
59. 'त' का उच्चारण स्थान क्या है ?
(A) कंठ
(B) तालु
(C) मूर्द्धा
(D) दंत
Ans. (D) दंत
60. निम्न में अघोष वर्ण कौन है ?
(A) य
(B) र
(C) त
(D) ल
Ans. (C) त
61. एक ही ध्वनि जब द्वित्व हो जाए, तब वह कौन ध्वनि कहलाती है ?
(A) संपृक्त ध्वनियाँ
(B) युग्मक ध्वनियाँ
(C) संयुक्त ध्वनियाँ
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (B) युग्मक ध्वनियाँ
62. 'शयन' शब्द का संधि-विच्छेद क्या है ?
(A) श + यन
(B) शे + अन
(C) शय + न
(D) शै + अन
Ans. (B) शे + अन
63. निम्न में से अशुद्ध शब्द कौन है ?
(A) तालाब
(B) दीपिका
(C) जयोतसना
(D) प्रज्वलित
Ans. (C) जयोतसना
64.निम्नलिखित चिह्नों में अल्पविराम चिह्न कौन है ?
(A) ( । )
(B) ( ? )
(C) ( - )
(D) (, )
Ans. (D) (, )
65. स्वर संधि के कितने भेद होते हैं ?
(A) पाँच
(B) सात
(C) छह
(D) आठ
Ans. (A) पाँच
66. निम्न में से जातिवाचक संज्ञा कौन है ?
(A) हिमालय
(B) नदी
(C) मिठास
(D) दूध
Ans. (B) नदी
67. संज्ञा के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की नर या मादा जाति का बोध हो, उसे व्याकरण में क्या कहते हैं ?
(A) वचन
(B) लिंग
(C) कारक
(D) सर्वनाम
Ans. (B) लिंग
68. 'नाखून' शब्द कौन लिंग है ?
(A) स्त्रीलिंग
(B) उभयलिंग
(C) पुंलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (C) पुंलिंग
69. निम्न में तत्सम शब्द कौन है ?
(A) नाक
(B) जीभ
(C) नीम
(D) ओष्ठ
Ans. (D) ओष्ठ
70. 'प्रियतम' शब्द का स्त्रीलिंग क्या होगा ?
(A) प्रियतमा
(B) प्रियतमी
(C) प्रियतमानी
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (A) प्रियतमा
71. 'साधुओं की संगति से बुद्धि सुधरती है।' यहाँ 'से' किस कारक का उदाहरण है ?
(A) संप्रदानकारक का
(B) करणकारक का
(C) अपादानकारक का
(D) संबंधकारक का
Ans. (B) करणकारक का
72. हिंदी में कुल कितने सर्वनाम हैं ?
(A) दस
(B) नौ
(C) ग्यारह
(D) आठ
Ans. (C) ग्यारह
73. जिन क्रियाओं का व्यापार और फल कर्त्ता पर हो, वे क्या कहलाती हैं ?
(A) सकर्मक क्रिया
(B) संयुक्त क्रिया
(C) द्विकर्मक क्रिया
(D) अकर्मक क्रिया
Ans. (D) अकर्मक क्रिया
74. ‘मैं घड़ा भरता हूँ।' यह किस क्रिया का उदाहरण है ?
(A) सकर्मक क्रिया
(B) अकर्मक क्रिया
(C) द्विकर्मक क्रिया
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (A) सकर्मक क्रिया
75. भूतकाल के कितने भेद होते हैं ?
(A) पाँच
(B) छ:
(C) सात
(D) आठ
Ans. (B) छ:
76. उत्पत्ति की दृष्टि से शब्द के कितने भेद हैं ?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
Ans. (C) चार
77. 'घोटक' शब्द क्या है ?
(A) तद्भव
(B) तत्सम
(C) देशज
(D) विदेशी
Ans. (B) तत्सम
78. एकमात्रिक स्वरों की संख्या कितनी हैं ?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
Ans. (C) चार
79. वह शब्दांश, जो किसी शब्द के अंत में जोड़ा जाता है, क्या कहलाता है ?
(A) उपसर्ग
(B) प्रत्यय
(C) संधि
(D) समास
Ans. (D) समास
80. निम्न में से 'देशज' शब्द कौन है ?
(A) आग
(B) फूल
(C) चिडिया
(D) चतुर्दश
Ans. (C) चिडिया
81. 'उपनिवेश' शब्द में उपसर्ग क्या है ?
(A) उ
(B) प
(C) उपनि
(D) उप
Ans. (D) उप
82. 'बोली' शब्द में प्रत्यय क्या है ?
(A) ई
(B) इ
(C) ली
(D) ओली
Ans. (A) ई
83. 'निश्चय' शब्द का विशेषण क्या है ?
(A) निस्तेज
(B) निश्चित
(C) निश्चती
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (B) निश्चित
84. 'प्रतिदिन' शब्द कौन समास है ?
(A) द्वंद्व समास
(B) अव्ययीभाव समास
(C) बहुव्रीहि समास
(D) द्विगु समास
Ans. (B) अव्ययीभाव समास
85. 'किसी-न-किसी तरह। यह किस पदबंध का उदाहरण है ?
(A) क्रिया - पदबंध
(B) विशेषण - पदबंध
(C) संज्ञा - पदबंध
(D) क्रियाविशेषण पदबंध
Ans. (D) क्रियाविशेषण पदबंध
86. 'मैंने भोजन नहीं किया इसलिए मेरी भूख नहीं मिटी ।' यह किस वाक्य का उदाहरण है ?
(A) संयुक्त वाक्य
(B) सरल वाक्य
(C) मिश्र वाक्य
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (A) संयुक्त वाक्य
87. 'चाँद पर थूकना' मुहावरे का अर्थ क्या है ?
(A) सह जाना
(B) खूब याद रखना
(C) व्यर्थ निंदा
(D) भटकना
Ans. (C) व्यर्थ निंदा
88. 'सुलभ' शब्द का विलोम क्या होगा ?
(A) संयोग
(B) सरल
(C) सम्मान
(D) दुर्लभ
Ans. (D) दुर्लभ
89. 'तालाब' शब्द का पर्यायवाची शब्द क्या है ?
(A) विभूति
(B) नीर
(C) समीरण
(D) तड़ाग
Ans. (D) तड़ाग
90. निम्नलिखित शब्दों में अशुद्ध शब्द कौन है ?
(A) उज्वल
(B) साप्ताहिक
(C) प्रेयसी
(D) संन्यास
Ans. (A) उज्वल
91. निम्नलिखित वाक्यों में से अशुद्ध वाक्य कौन है ?
(A) उसने जल्दी घर जाना था ।
(B) आपके रहन-सहन का स्तर ऊँचा है।
(C) सड़कों को चौड़ा करना जरूरी है।
(D) वह उत्तीर्ण हो गया ।
Ans. (A) उसने जल्दी घर जाना था ।
92. 'उद्योग' शब्द का संधि-विच्छेद कौन है ?
(A) उ + द्योग
(B) उत् + योग
(C) उद्यो + ग
(D) उद् + योग
Ans. (B) उत् + योग
93. 'स' के उच्चारण में जिह्वा किसे स्पर्श करती है ?
(A) मूर्द्धा
(B) ओष्ठ
(C) तालु
(D) दंत
Ans. (D) दंत
94.'मेहतर' शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या होगा ?
(A) मेहतराईन
(B) मेहतरानीन
(C) मेहतरीन
(D) मेहतरानी
Ans. (D) मेहतरानी
95. 'अंधी पीसे कुत्ता खाय' लोकोक्ति का अर्थ क्या है ?
(A) महामूर्ख होना
(B) दोनों ओर संकट
(C) मूर्ख की कमाई दूसरे ही खाते हैं
(D) दुहरा फायदा
Ans. (C) मूर्ख की कमाई दूसरे ही खाते हैं
96. 'यह कोई नया काम नहीं है।' 'यह' किस सर्वनाम का उदाहरण है ?
(A) निजवाचक सर्वनाम
(B) संबंधवाचक सर्वनाम
(C) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(D) निश्चयवाचक सर्वनाम
Ans. (D) निश्चयवाचक सर्वनाम
97. 'मोहन खाता है।' यह किस कारक का उदाहरण है ?
(A) कर्ताकारक
(B) कर्मकारक
(C) संप्रदानकारक
(D) संबोधनकारक
Ans. (A) कर्ताकारक
98. 'चादर' शब्द कौन लिंग है ?
(A) पुंलिंग
(B) स्त्रीलिंग
(C) उभयलिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (B) स्त्रीलिंग
99. 'च' का उच्चारण-स्थान क्या है ?
(A) कंठ
(B) दंत
(C) तालु
(D) मूर्द्धा
Ans. (C) तालु
100. 'अ, इ, उ, ऋ' - ये कौन स्वर हैं ?
(A) ह्रस्व स्वर
(B) दीर्घ स्वर
(C) प्लुत स्वर
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (A) ह्रस्व स्वर
ये भी पढ़ें -
बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर परीक्षा में अब फोटो आईडी भी जरूरी, सिर्फ एडमिट कार्ड से नहीं चलेगा काम
बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर के 3.50 लाख बच्चों की अलग से होगी पढ़ाई - जाने फुल डिटेल्स
बिहार शिक्षा विभाग की सख्ती, अब तक 23 लाख 70 हजार छात्रों के नाम कटे - जाने फुल डिटेल्स
ये भी पढ़ें -
Bihar Board Exam DateSheet 2024 : जारी हुई बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की डेटशीट, देखें पूरा शेड्यूल
Bihar Board Class 10th Study Material
| Bihar Board Class 10th Study Material | |
| BSEB Class 10 Books | BSEB Class 10 Revision Notes |
| BSEB Class 10 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 10 Model Papers |
Quiz
Get latest Exam Updates
