BSEB Bihar Board Exam 2023-24: मैट्रिक-इंटर के 3.50 लाख बच्चों की अलग से होगी पढ़ाई - जाने फुल डिटेल्स

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
मैट्रिक और इंटर की सेंटअप परीक्षा में कम अंक लाने वाले करीब तीन लाख 50 हजार छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कक्षाएं चलेंगी। विशेष कक्षाएं दिसंबर के तीसरे सप्ताह से स्कूलों में ही शुरू होंगी। विशेष कक्षाओं में सबसे ज्यादा पटना समेत 10 जिले के छात्र व छात्राएं शामिल होंगे। सबसे ज्यादा पटना जिले से 35 हजार 476 छात्र-छात्राओं को विशेष कक्षा में शामिल किया जाएगा।
पहली बार विशेष कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके लिए छात्रों की जिलावार सूची बनाई गई है। विभाग के अनुसार ऐसे विद्यार्थी जिन्हें सेंटअप परीक्षा में कम अंक आए हैं, उन्हें वार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसकी सूचना सभी जिला शिक्षा कार्यालय को दे दी गई है।
जिला | विद्यार्थी |
पटना | 35476 |
भागलपुर | 30896 |
गया | 28342 |
मुजफ्फरपुर | 27890 |
गोपालगंज | 25154 |
रोहतास | 22564 |
पूर्णिया | 21786 |
प चंपारण | 15437 |
पू चंपारण | 10675 |
मधुबनी | 9876 |
विषयवार शिक्षकों की टीम मैट्रिक और इंटर के छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं उनके स्कूलों में ही चलाई जाएंगी। विषयवार शिक्षकों की टीम तैयार होगी। स्कूल में अन्य कक्षाओं के शेड्यूल के अतिरिक्त विशेष कक्षा के लिए समय तय की जाएगी। स्कूल प्रशासन की ओर से उन छात्रों को विशेष तौर पर शामिल किया जाएगा, जिन्हें 40 फीसदी से कम अंक प्राप्त हुए हैं। 50 फीसदी से कम अंक वाले सभी छात्रों को शामिल किया जाना है, लेकिन 40 फीसदी से कम अंक वाले छात्र विशेष तौर पर शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें -
बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर परीक्षा में अब फोटो आईडी भी जरूरी, सिर्फ एडमिट कार्ड से नहीं चलेगा काम
--
Bihar Board Class 10th Study Material
Bihar Board Class 10th Study Material | |
BSEB Class 10 Books | BSEB Class 10 Revision Notes |
BSEB Class 10 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 10 Model Papers |
--
Bihar Board Class 12 Study Material
Bihar Board Class 12 Study Material | |
BSEB Class 12 Books | BSEB Class 12 Syllabus |
BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |