Bihar Board 10th Science Exam 2024 : VVI Important विज्ञान Top 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न (Objective Question) उत्तर के साथ; रटलो 20 फरवरी के लिए
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार बोर्ड 10वीं की Science - विज्ञान परीक्षा 20 फरवरी, 2024 को निर्धारित है। तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में आपको बोर्ड परीक्षा के लिए वो ही प्रश्न दिए गए है जो बोर्ड पेपर में आने जा रहे है।
इस पोस्ट में बिहार बोर्ड 10th परीक्षा 2024 के लिए Science - विज्ञान के महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव (Bihar Board 10th Science Important Question 2024) प्रश्न दिये गये है जो आपके पेपर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
छात्रों को इन (Bihar Board 10 Important Question 2024) प्रश्नों को अच्छी तरह से याद रखना चाहिए, जिससे आपको तैयारी करने में आसानी होगी। अब आपकी परीक्षा में कुछ ही घंटे बचे है I जिससे Science के पेपर की तैयारी कर सकते हैं और अच्छे मार्क्स ला सकते है I
ये भी पढ़ें - Bihar Board 10th Exam 2024 : विज्ञान अध्याय वार नोट्स & Important Question; पीडीएफ डाउनलोड करें
Bihar Board Class 10th Science ( विज्ञान ) Objective - Top 100
[ 1 ] किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब आँख के जिस भाग पर पड़ता है, वह है-
[ A ] कॉर्निया
[ B ] रेटिना
[ C ] पुतली
[ D ] आइरिस
Answer ⇒ B
[ 2 ] एक स्वस्थ आँख के लिए स्पष्ट दृष्टि की अधिकतम दूरी है ?
[ A ] 25 सेमी
[ B ] शून्य
[ C ] 250 सेमी
[ D ] अनन्त
Answer ⇒ D
[ 3 ] आँख व्यवहार होता है –
[ A ] अवतल दर्पण की तरह
[ B ] उत्तल लेंस की तरह
[ C ] समतल दर्पण की तरह
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ B
[ 4 ] स्थिर विद्युत में आवेश—
[ A ] विरामावस्था में रहते हैं
[ B ] गति की अवस्था में रहते हैं।
[ C ] दोनों अवस्था में रहते हैं
[ D ] किसी भी अवस्था में नहीं रहते हैं
Answer ⇒ A
[ 5 ] धारा विद्युत में आवेश रहते हैं
[ A ] विरामावस्था में
[ B ] गति की अवस्था में
[ C ] किसी भी अवस्था में रह सकते हैं।
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ B
[ 6 ] ऊर्जा का S.I मात्रक होता है-
[ A ] कैलोरी
[ B ] जूल
[ C ] ताप
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ B
[ 7. ] आवेश का मात्रक है
[ A ] कूलॉम
[ B ] वोल्ट
[ C ] एम्पियर
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ A
[ 8. ] विद्युत धारा का S.I मात्रक है-
[ A ] वोल्ट
[ B ] कुलॉम
[ C ] वाट
[ D ] एम्पियर
Answer ⇒ D
[ 9. ] विद्युत शक्ति का S.I मात्रक है
[ A ] 1 वाट
[ B ] वोल्ट
[ C ] जूल/सेकेण्ड
[ D ] जूल/घंटा
Answer ⇒ A
[ 10. ] 1 किलो-वाट-घंटा का व्यावहारिक मात्रक क्या है?
[ A ] यूनिट
[ B ] वाट
[ C ] वाट-घंटा
[ D ] जूल/घंटा
Answer ⇒ A
[ 11 ] किसी चालक तार से विद्युत धारा प्रवाहित करने पर तार के ऊपर तथा नीचे चुम्बकीय क्षेत्र पैदा होते हैं
[ A ] समान प्रकार के
[ B ] विपरीत प्रकार के
[ C ] किसी भी प्रकार के नहीं
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ B
[ 12 ] अगर सूई चुम्बक धारावाही तार के ऊपर हो और विद्युत धारा दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित हो तो सूई चुम्बक का उत्तरी ध्रुव किधर विक्षेपित होगा?
[ A ] दक्षिण की ओर
[ B ] पूरब की ओर
[ C ] पश्चिम की ओर
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ B
[ 13 ] दक्षिण हस्त अंगूष्ठ नियम से अंगूठा किस दिशा को इंगित करता है?
[ A ] धारा की दिशा को
[ B ] चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा को
[ C ] (A)और (B) दोनों
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ A
[ 14 ] किसी तल पर लम्बवत् विद्युत धारा प्रवाहित हो तो चुम्बकीय क्षेत्र क्या निरूपित करेगा?
[ A ] सकेंद्रीय वृत्त रेखाओं को
[ B ] रैखिक क्षेत्र रेखाओं को
[ C ] [ A ] एवं [ B ] दोनों
[ D ] कोई नहीं
Answer ⇒ A
[15 ] अगर लम्बवत् धारा ऊपर से नीचे बहती है तो क्षेत्र रेखाओं की दिशा क्या होगी?
[ A ] घड़ी की सूई के घूमने की विपरीत दिशा में होगी,
[ B ] घड़ी की सूई के घूमने की दिशा में होगी
[ C ] किसी भी दिशा में होगी
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ B
[ 16 ] ताँबे के तार की एक आयताकार कुंडली किसी चुंबकीय क्षेत्र में घूर्णी गति कर रही है। इस कंडली में प्रेरित विद्युत धारा की दिशा में कितने परिभ्रमण के पश्चात परिवर्तन होता है?
[ A ] दो
[ B ] एक
[ C ] आधे
[ D ] चौथाई
Answer ⇒ C
[ 17] विभक्त वलय का उपयोग किस उपकरण में किया जाता है ?
[ A ] विद्युत मोटर
[ B ] विद्युत जनित्र
[ C ] अमीटर
[ D ] गैल्वेनोमीटर
Answer ⇒ A
[ 18 ] यदि एक लम्बी चुम्बक को तीन भागों में काट दिया जाए तो उसमें ध्रुवों की कुल संख्या हो जाएगी
[ A ] 2
[ B ] 3
[ C ] 4
[ D ] 6
Answer ⇒ D
[ 19 ] इनमें से कौन एक दूसरे से अलग है?
[ A ] जूल
[ B ] किलोवाट-घंटा
[ C ] अर्ग
[ D ] वाट
Answer ⇒ D
[ 20 ] विद्युत-ऊर्जा का व्यापारिक मात्रक क्या है?
[ A ] वाट
[ B ] वाट/घंटा
[ C ] यूनिट
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ C
[ 21 ] निम्न में से कौन-सा स्वच्छ ऊर्जा स्रोत है?
[ A ] कोयला
[ B ] लकड़ी
[ C ] प्राकृतिक गैस
[ D ] इनमें से सभी
Answer⇒ C
[ 22 ] जल विद्युत संयंत्र किस ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित करता है?
[ A ] तापीय ऊर्जा
[ B ] नाभिकीय ऊर्जा
[ C ] सौर ऊर्जा
[ D ] स्थितिज ऊर्जा
Answer⇒ D
[ 23 ] नरौरा नाभिकीय विद्युत संयंत्र किस राज्य में स्थित है?
[ A ] राजस्थान
[ B ] महाराष्ट्र
[ C ] उत्तर प्रदेश
[ D ] गुजरात
Answer⇒ C
[ 24 ] सौर कुकर के लिए कौन-सा दर्पण सर्वाधिक उपयुक्त है —
[ A ] समतल दर्पण
[ B ] उत्तल दर्पण
[ C ] अवतल दर्पण
[ D ] इनमें सभी
Answer⇒ C
[ 25 ] सौर ऊर्जा का मान सभी प्रायोगिक प्रयोजनों के लिए स्थिर माना जाता है जिसे कहा जाता है—
[ A ] सौर ऊष्मांक
[ B ] सौर स्थिरांक
[ C ] ऊष्मा स्थिरांक
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer⇒ A
[ 26 ] सौर ऊर्जा प्रकृति में निम्नांकित को प्रभावित करती है
[ A ] पवनों
[ B ] तूफानों
[ C ] वर्षा तथा हिमपात
[ D ] इनमें से सभी
Answer⇒ D
[ 27 ] सौर कुकर में किस प्रभाव का उपयोग होता है?
[ A ] ग्रीन हाउस
[ B ] ग्लोबल वार्मिंग
[ C ] तापीय
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer⇒ A
[ 28 ] वैसे ऊर्जा स्रोत जिनका पुनर्जनन हो सकता है, उन्हें ऊर्जा का किस प्रकार का स्रोत कहते हैं?
[ A ] नवीकरणीय स्रोत
[ B ] अनवीकरणीय स्रोत
[ C ] ऊर्जा का कोई स्रोत नहीं
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer⇒ A
[ 29 ] ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोत है—
[ A ] पवन
[ B ] कोयला
[ C ] जल
[ D ] सूर्य
Answer⇒ B
[ 30 ] सूर्य के ऊर्जा का स्रोत है—
[ A ] नाभिकीय संलयन
[ B ] नाभिकीय विखण्डन
[ C ] ‘A’ और ‘B’
[ D ] इनमें से सभी
Answer⇒ A
[ 31 ] अमोनियम क्लोराइड का जलीय विलयन होगा
[ A ] अम्लीय
[ B ] क्षारकीय
[ C ] उदासीन
[ D ] कोई नहीं
Answer ⇒ A
[ 32 ] अम्ल का मान होताहै-
[ A ] 7 से कम
[ B ] 7 से अधिक
[ C ] 7
[ D ] 14
Answer ⇒ A
[ 33 ] संगमरमर का रासायनिक सूत्र क्या है ?
[ A ] CaCO3
[ B ] MgCO3
[ C ] Ca(HCO3)2
[ D ] Mg(HCO3)2
Answer ⇒ A
[ 34 ] निम्नलिखित में कौन विजातीय यौगिक है ?
[ A ] चूना-पत्थर
[ B ] खड़िया
[ C ] संगमरमर
[ D ] प्लास्टर ऑफ पेरिस
Answer ⇒ D
[ 35 ] हमारा शरीर pH के कितने परास के बीच कार्य करता है ?
[ A ] 6.0 से 6.8
[ B ] 7.0 से 7.8
[ C ] -2.1 से 3.8
[ D ] 5.1 से 5.8
Answer ⇒ B
[ 36 ] बेकिंग पाउडर का अणुसूत्र क्या है ?
[ A ] Na2CO3
[ B ] Caco3
[ C ] NaHCO3
[ D ] NaCo3
Answer ⇒ C
[ 37 ] हमारा शरीर pH मान के किस परिसर में सही तरीके से कार्य करता है ?
[ A ] 2-3
[ B ] 5-7
[ C ] 7.0-7.8
[ D ] 9.0-9.5
Answer ⇒ C
[ 38 ] सिरका जो अचार बनाने में उपयोग में लाया जाता है, निम्नलिखित में से क्या है ?
[ A ] 5-10% एसीटिक अम्ल
[ B ] 100% एसीटिक अम्ल
[ C ] 10-20% एसीटिक अम्ल
[ D ] 50% एसीटिक अम्ल
Answer ⇒ C
[ 39 ] कौन-सी धातु जल में डालने पर तैरने लगती है?
[ A ] पोटाशियम
[ B ] मैग्नीशियम
[ C ] कैल्सियम
[ D ] निकेल
Answer⇒ C
[ 40 ] धातुओं के ऑक्साइड हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया कर कौन-सा उत्पाद बनाता है?
[ A ] धातु के क्लोराइड + जल
[ B ] धातु के क्लोराइड + हाइड्रोजन
[ C ] धातु एवं क्लोरीन गैस
[ D ] धातु के हाइड्रॉक्साइड एवं जल
Answer⇒ A
[ 41 ] इनमें से कौन-सी अधातु चमकीला है?
[ A ] सल्फर
[ B ] कार्बन
[ C ] आयोडिन
[ D ] ब्रोमीन
Answer⇒ D
[ 42 ] धातु के बरतन में खाना बनाया जाता है, क्योंकि यह ऊष्मा का
[ A ] कुचालक है
[ B ] अर्द्धचालक है
[ C ] सुचालक है
[ D ] चालक और कुचालक दोनों है
Answer⇒ C
[ 43 ] कैल्सियम व मैग्नीशियम धातु जल पर तैरने लगते हैं, क्योंकि उसकी सतह पर एक गैस चिपक जाता है। वह गैस कौन-सी हो सकती है?
[ A ] हाइड्रोजन गैस
[ B ] ऑक्सीजन गैस
[ C ] नाइट्रोजन गैस
[ D ] कार्बन डाइऑक्साइड गैस
Answer⇒ A
[ 44 ] कौन-सी धातु जल के साथ अभिक्रिया करती
[ A ] सोना
[ B ] लेड
[ C ] सिल्वर
[ D ] पोटाशियम
Answer⇒ D
[ 45 ] इनमें से कौन-सी धातु द्रव अवस्था में पायी जाती है?
[ A ] सिल्कॉन
[ B ] चाँदी
[ C ] लोहा
[ D ] मरकरी
Answer⇒ D
[ 46 ] सिल्वर और गोल्ड धातु का परिष्करण किस विधि द्वारा किया जाता है?
[ A ] विद्युत अपघटन द्वारा
[ B ] चुनकर
[ C ] चुम्बक द्वारा
[ D ] अपचयन द्वारा
Answer⇒ A
[ 47 ] सक्रियता श्रेणी के नीचे आनेवाली धातुओं का निष्कर्षण कैसे किया जा सकता है?
[ A ] धातु के ऑक्साइड को केवल गर्म करके
[ B ] धातु के ऑक्साइड पर अम्ल की अभिक्रिया
[ C ] धातु के ऑक्साइड को जल में घुलाकर
[ D ] धातु के ऑक्साइड को जल में घुलाकर अपघटन करने पर
Answer⇒ A
[ 48 ] सक्रियता श्रेणी के मध्य में स्थित धातुओं का – निष्कर्षण किया जा सकता है
[ A ] धातु को ऑक्साइड में बदल कर
[ B ] धातु को ऑक्साइड में बदल कर कार्बन द्वारा अपचयन करने पर
[ C ] धातु के ऑक्साइड को ऐलुमिनियम द्वारा अपचयित करने पर
[ D ] विस्थापन द्वारा
Answer⇒ B
[ 49 ] लंबे समय तक लोहे की काँटी को आर्द्र वायु में छोड़ देने पर उसकी सतह पर किस रंग की परत पड़ जाती है?
[ A ] लाल रंग की
[ B ] पीले रंग की
[ C ] काली रंग की
[ D ] भूरे रंग की
Answer⇒ D
[ 50 ] अगर लोहे में 0.05 प्रतिशत कार्बन मिला दिया जाए तो यह–
[ A ] मुलायम हो जाता है
[ B ] प्रबल तथा कठोर हो जाता है
[ C ] कोई असर नहीं पड़ता है
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer⇒ B
[ 51 ] सिरका का खट्टा स्वाद किस अम्ल के कारण होता है ?
(A) फॉर्मिक अम्ल
(B) ऐसीटिक अम्ल
(C) HCI
(D) H2SO4
Answer ⇒ B
[ 52 ] एल्काइन का सामान्य सूत्र है ?
(A) CnH2n
(B) CnH2n-1
(C) C2nH2n +2
(D) CnH2n – 2
Answer ⇒ D
[ 53 ] मेथेनाइक अम्ल का सामान्य नाम क्या है ?
(A) फॉर्मिक अम्ल
(B) एसीटिक अम्ल
(C) प्रोपियोनिक अम्ल
(D) ब्यूटायरिक अम्ल
Answer ⇒ A
[ 54 ] पेन्सिल बनाने में कार्बन के किस अपरूप का उपयोग किया जाता है ?
(A) चारकोल
(B) कोक
(C) ग्रेफाइट
(D) आइसोप्रीन
Answer ⇒ C
[ 55 ] बेंजीन का अणुसूत्र है ?
(A) CH4
(B) C2H2
(C) C6H6
(D) C2H4
[ 56 ] कौन एकलिंगी पादप है ?
(A) सरसों
(B) गुड़हल
C) पपीता
(D) मटर
Answer ⇒ A
[ 57 ] पुष्प में निषेचन कहाँ होता है ?
(A) बीजांड के भीतर
(B) भ्रूणकोष के भीतर
(C) भ्रूणकोष के बाहर
(D) अंडाशय के पास
Answer ⇒ B
[ 58 ] स्वपरागण निम्न में किन पौधों में होता है ?
(A) उभयलिंगी
(B) एकलिंगी
(C) अलिंगी में
(D) इनमें सभी
Answer ⇒ A
[ 59 ] परागकोश में होते हैं ?
(A) बाह्यदल
(B) अंडाशय
(C) अंडप
(D) परागकण
Answer ⇒ D
[ 60 ] संसार में मानव की कितनी प्रजाति है ?
[ A ] एक
[ B ] दो
[ C ] तीन
[ D ] चार
Answer ⇒ A
[ 61 ] मानव (होमोसैपियंस) का उद्भव कहाँ से हुआ ?
[ A ] अमेरिका
[ B ] एशिया
[ C ] अफ्रिका
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ C
[ 62 ] जीवों के जटिल अंगों की उत्पत्ति कैसे हुई है ?
[ A ] जीनोटाइप से
[ B ] गुणसूत्रों से
[ C ] क्रमिक विकास से
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ C
[ 63 ] नर्मदा घाटी में कौन-सा जीवाश्म पाया गया था ?
[ A ] आमोनाइट
[ C ] डायनोसॉर कपाल
[ B ] ट्राइलोबाइट
[ D ] नाइटिया
Answer ⇒ C
[ 64 ] मनुष्य के अग्रपाद एवं चमगादड़ के पंख कैसे अंग है ?
[ A ] समजात अंग
[ B ] असमजात अंग
[ C ] समरूप अंग
[ D ] इनमें सभी
Answer ⇒ A
[ 65 ] असमजात अंग का निम्न में कौन उदाहरण है ?
[ A ] पक्षी एवं मधुमक्खी के पंख
[ B ] घोड़ा एवं मेढक के अग्रपाद
[ C ] चमगादड़ एवं पक्षी के अग्रपाद
[ D ] ह्वेल के फ्लीपर एवं मनुष्य के अग्रपाद
Answer ⇒ A
[ 66 ] पक्षी और चमगादड़ के पंख हैं ?
[ A ] समजात अंग
[ B ] समवृत अंग
[ C ] अवशेषी अंग
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ A
[ 67 ] आर्कियोप्टेरिस किसकी संयोजन कड़ी है ?
[ A ] एम्फीबिया एवं रेप्टीलिया
[ B ] रेप्टीलिया एवं एवीज
[ C ] एवीज एवं मैमिलिया
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ B
[ 68 ] चूहे के पूँछ पर 21 पीढ़ियों तक किस वैज्ञानिक ने काम किया था ?
[ A ] लामार्क
[ B ] डार्विन
[ C ] वाइसमैन
[ D ] मंडल
Answer ⇒ A
[ 69 ] 3.5 अरब पहले पृथ्वी की सतह पर कौन-से रसायन थे ?
[ A ] मिर्थन (CH4)
[ B ] अमोनिया
[ C ] जल (H2O
[ D ] इनमें सभी
Answer ⇒ B
[ 70 ] सर्वप्रथम ऑक्सीजन की उत्पत्ति किस जीव के कारण हुई ?
[ A ] शैवाल
[ B ] नीला हरा शैवाल
[ C ] लाइकेन
[ D ] फफूंदी
Answer ⇒ D
[ 71 ] इनमें उत्पादक की श्रेणी में कौन है ?
[ A ] नील-हरित शैवाल
[ B ] यीस्ट
[ C ] हिरण
[ D ] मछली
Answer ⇒ A
[ 72 ] हरे पौधे उत्पादक कहलाते हैं, क्योंकि–
[ A ] वे प्रकाशसंश्लेषण से भोजन (शर्करा) का उत्पादन करते हैं।
[ B ] प्राथमिक उपभोक्ता प्रत्यक्ष रूप से उन पर निर्भर हैं।
[ C ] द्वितीयक एवं तृतीयक उपभोक्ता उन पर परोक्ष रूप से निर्भर हैं।
[ D ] इनमें सभी
Answer ⇒ D
[ 73 ] मृतजीवी (अपमार्जक) किसका भक्षण करते हैं ?
[ A ] मृत जीव एवं जन्तु का
[ B ] जीवित जीव का
[ C ] अजैव घटकों का
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ A
[ 74 ] अपमार्जक के फलस्वरूप क्या होता है ?
[ A ] जटिल कार्बनिक पदार्थ का सरल अकार्बनिक पदार्थ में परिवर्तन
[ B ] उत्पन्न अकार्बनिक पदार्थ का मदा में चले जाना
[ C ] मृदा में उपस्थितं अकार्बनिक पदार्थ का पौधों द्वारा उपयोग
[ D ] इनमें से सभी
Answer ⇒ D
[ 75 ] सूर्य की पराबैंगनी किरणें मनुष्य में कौन-सा बीमारी उत्पन्न कर सकती है ?
[ A ] टी० बी०
[ B ] मुँह का कैंसर
[ C ] फेफड़े का कैंसर
[ D ] त्वचा का कैंसर
Answer ⇒ D
[ 76 ] वायुमंडल में ऑक्सीजन के अणुओं से ओजोन कैसे बनता है ?
[ A ] पराबैंगनी विकिरण के प्रभाव से
[ B ] कार्बन डाइऑक्साइड के प्रभाव से
[ C ] सूर्य की ऊष्मा से
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ A
[ 77 ] सन् 1980 से वायुमंडल में ओजोन की मात्रा में भारी गिरावट क्यों आने लगी ?
[ A ] पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से
[ B ] क्लोरोफ्लुओरो कार्बन (CFCs) के इस्तेमाल से
[ C ] कार्बन डाइऑक्साइड के कारण
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ B
[ 78 ] क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs) पृथ्वी पर जीवन के लिए क्यों हानिकारक है ?
[ A ] इससे ओजोन परत का क्षय होता है ।
[ B ] इससे CO2 का क्षय होता है।
[ C ] इससे ऑक्सीजन का क्षय होता है।
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ A
[ 79 ] 1987 के संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) में सहमति बनी थी।
[ A ] CFC के उत्पादन को 1986 के स्तर पर ही सीमित रखा जाए
[ B ] CFC के उत्पादन को 1985 के स्तर पर सीमित रखा जाए
[ C ] CFC के उत्पादन को बढ़ाया जाए
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇒ A
[ 80 ] इनमें से कौन जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट (biodegradable waste) है ?
[ A ] मल मूत्र
[ B ] मृत शरीर
[ C ] कागज
[ D ] इनमें सभी
Answer ⇒ D
[ 81 ] निम्न में कौन-सा दुष्प्रभाव बड़े डैम बनाने से नहीं होता है ?
[ A ] जैव विविधता का ह्रास
[ B ] लोगों का विस्थापन
[ C ] बाढ़ का खतरा
[ D ] वायु प्रदूषण
Answer ⇔ D
[ 82 ] वातावरण में डाले गये दूषित पदार्थ क्या कहलाते है।
[ A ] गंदगी
[ B ] प्रदूषक
[ C ] व्यर्थ पदार्थ
[ D ] कचड़ा
Answer ⇔ B
[ 83 ] निम्न में कौन ऊर्जा का वैकल्पिक स्रोत नहीं है ?
[ A ] सौर ऊर्जा
[ B ] भूतापीय ऊर्जा
[ C ] पवन ऊर्जा
[ D ] कोयला
Answer ⇔ D
[ 84 ] प्राकृतिक संसाधनों का कैसा उपयोग होना चाहिए ?
[ A ] लाभकारी
[ B ] विवेकपूर्ण
[ C ] प्रचूर
[ D ] अत्यल्प
Answer ⇔ B
[ 85 ] किन कारणों से प्राकृतिक संसाधन नष्ट हो रहे है।
[ A ] शहरीकरण
[ B ] प्रदूषण
[ C ] [ A ] एवं [ B ] दोनों
[ D ] वृक्षारोपण
Answer ⇔ C
[ 86 ] संसाधनों के अविवेकपूर्ण दोहन से क्या होगा ?
[ A ] संसाधन खत्म हो जाएँगे
[ B ] संसाधन में वृद्धि होगी
[ C ] संसाधन सामान्य रहेगा
[ D ] इनमें सभी
Answer ⇔ A
[ 87 ] निम्न में से प्राकृतिक संसाधन है।
[ A ] कोयला
[ B ] वन्यजीवन
[ C ] वन
[ D ] ऊपर दिये सभी
Answer ⇔ D
[ 88 ] हम संसाधन का प्रबंधन करते हैं, क्योंकि–
[ A ] इसे लंबे समय तक उपयोग में लाया जा – सके
[ B ] संसाधन सीमित है
[ C ] बढ़ती जनसंख्या को संसाधन उपलब्ध कराया में जा सके
[ D ] इनमें सभी
Answer ⇔ D
[ 89 ] कोयला एवं पेट्रोलियम महत्त्वपूर्ण संसाधन हैं—
[ A ] वनस्पति ईंधन
[ B ] जलीय चक्रण
[ C ] जीवाश्म ईंधन
[ D ] उपर्युक्त सभी
Answer ⇔ C
[ 90 ] प्राकृतिक संरक्षण के मुख्य उद्देश्यों में से एक है।
[ A ] वंशागत जैव विविधता का संरक्षणं
[ B ] वृक्षों को काटना
[ C ] वनों को हटाना
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇔ A
[ 91 ] वन के निकट रहने वाले लोग वन पर किसलिए निर्भर रहते हैं ?
[ A ] उन्हें ईंधन (लकड़ी) प्राप्त होती है
[ B ] वन उनके शिकार स्थल हैं
[ C ] फल और पशुओं का चारा प्राप्त होता है
[ D ] इनमें सभी
Answer ⇔ D
[ 92 ] सरकार के प्रारंभिक वन प्रबंधन में क्या कमी थी ?
[ A ] स्थानीय लोगों के ज्ञान और आवश्यकता – की उपेक्षा की गई
[ B ] औषधि, फल इत्यादि के पौधों को काटा गया
[ C ] सिर्फ टीक एवं यूक्लिप्टस के वृक्षों का रोपण हुआ
[ D ] इनमें सभी
Answer ⇔ D
[ 93 ] पर्यावरण बचाने के लिए तीन प्रकार के ‘R’ का उपयोग किया जाता है। इसका मतलब है।
[ A ] कम उपयोग (Reduce)
[ B ] पुनः चक्रण (Recycle)
[ C ] पुनः उपयोग (Reuse)
[ D ] इनमें सभी
Answer ⇔ D
[ 94 ] निम्न में किनका प्रबंधन जरूरी है ?
[ A ] जल
[ B ] मिट्टी
[ C ] जंगल
[ D ] इनमें सभी
Answer ⇔ D
[ 95 ] वन संरक्षण किस समुदाय के धार्मिक अनुष्ठान का भाग है ?
[ A ] उद्योगपतियों का
[ B ] शहरी लोगों का
[ C ] राजस्थान के विश्नोई समुदाय का
[ D ] इनमें सभी
Answer ⇔ D
[ 96 ] जीव संरक्षण हेतु सरकार ने इस पुरस्कार की व्यवस्था की–
[ A ] जीव संरक्षण पुरस्कार
[ B ] अमृता देवी विश्नोई राष्ट्रीय पुरस्कार
[ C ] [ A ] और [ B ] दोनों
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇔ B
[ 97 ] गंगा सफाई योजना कब प्रारंभ हुई थी ?
[ A ] 1986 में
[ B ] 1984 में
[ C ] 1982 में
[ D ] 1985 में
Answer ⇔ D
[ 98 ] गंगा सफाई योजना 1985 में शुरू की गई थी क्योंकि-
[ A ] गंगा का जल सूखने लगा था
[ B ] गंगा के जल की गुणवत्ता बहुत कम हो गई थी
[ C ] गंगा का जल अति शुद्ध था
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇔ B
[ 99 ] पानी में कोलिफॉर्म जीवाणु की उपस्थिति क्या दर्शाती है ?
[ A ] पानी शुद्ध है
[ B ] पानी पीने योग्य नहीं है
[ C ] पानी संदूषित है।
[ D ] [ B ] और [ C ] दोनों
Answer ⇔ D
[ 100 ] गंगा नदी का उद्गम स्थल कौन है ?
[ A ] बिहार
[ B ] उत्तर प्रदेश
[ C ] गंगोत्री
[ D ] इनमें से कोई नहीं
Answer ⇔ C
-
ये भी पढ़ें -
बिहार बोर्ड मैट्रिक व इंटर परीक्षा में अब फोटो आईडी भी जरूरी, सिर्फ एडमिट कार्ड से नहीं चलेगा काम
बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर के 3.50 लाख बच्चों की अलग से होगी पढ़ाई - जाने फुल डिटेल्स
बिहार शिक्षा विभाग की सख्ती, अब तक 23 लाख 70 हजार छात्रों के नाम कटे - जाने फुल डिटेल्स
ये भी पढ़ें -
Bihar Board Exam DateSheet 2024 : जारी हुई बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की डेटशीट, देखें पूरा शेड्यूल
Bihar Board Class 10th Study Material
| Bihar Board Class 10th Study Material | |
| BSEB Class 10 Books | BSEB Class 10 Revision Notes |
| BSEB Class 10 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 10 Model Papers |
Quiz
Get latest Exam Updates
