Self Studies

Bihar Board 12th Result 2026: टॉपर्स को मिलता है 2 लाख का इनाम और स्कॉलरशिप – जानें पूरी डिटेल

Bihar Board 12th Result 2026: टॉपर्स को मिलता है 2 लाख का इनाम और स्कॉलरशिप – जानें पूरी डिटेल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राज्यभर के लाखों परीक्षार्थी जो अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है।

बोर्ड सूत्रों के अनुसार, आंसर कॉपी का मूल्यांकन कार्य अब अंतिम चरण में है और 50 फीसदी से अधिक कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड मार्च 2026 में नतीजों की घोषणा कर देगा।

इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम को मिलाकर लगभग 13.17 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की निगरानी में मूल्यांकन प्रक्रिया को काफी पारदर्शी बनाया गया है, ताकि रिजल्ट में किसी भी प्रकार की गलती न रहे।

टॉपर्स के लिए 'लकी' साबित होगा यह साल: 2 लाख का बंपर ईनाम

बिहार बोर्ड ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ईनाम की राशि में भारी बढ़ोतरी की है। इस साल राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स को न केवल सम्मान मिलेगा, बल्कि उनके करियर को नई दिशा देने के लिए बड़ी आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

प्रथम स्थान (Rank 1): 2 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र।

द्वितीय स्थान (Rank 2): 1.5 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर और प्रशस्ति पत्र।

तृतीय स्थान (Rank 3): 1 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर और प्रशस्ति पत्र।

चतुर्थ और पंचम स्थान (Rank 4 & 5): 30,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इंटर पास करने वाली अविवाहित छात्राओं को 25,000 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

स्कॉलरशिप का भी मिलेगा लाभ

बिहार बोर्ड केवल नकद ईनाम ही नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी प्रदान करेगा। टॉप-5 रैंक हासिल करने वाले छात्रों को 'देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति' के तहत अब 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे, जो पहले 1,500 रुपये हुआ करते थे।

BSEB इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

BSEB बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? ये पूरा प्रोसेस यहाँ से आसान स्टेप के माध्यम से जानें।

  1. छात्र आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in या results.biharboardonline.com पर जाए।
  2. होम पेज पर ' बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 लिंक ' पर क्लिक करें।
  3. ओपन हुए पेज पर BSEB इंटरमीडिएट रोल कोड, रोल नंबर और फिर कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. बिहार बोर्ड क्लास 12वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर शो होगा।
  5. रिजल्ट डाउनलोड करें फ्यूचर रेफ़्रेन्स के लिए सेव कर लें।

--

👉 ये भी पढ़ें - Bihar Board Class 12 Study Material

Bihar Board Class 12 Study Material
BSEB Class 12 Books Bihar Board Class 12 Objective Questions
BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper BSEB Class 12 Model Papers
BSEB Class 12 Syllabus  
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now