Bihar Board Result 2026 Update: BSEB 10वीं-12वीं परीक्षा समाप्त, कॉपी मूल्यांकन शुरू? जानें कब आएगा रिजल्ट
SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के खत्म होने के बाद, अब लाखों छात्रों और उनके पेरेंट्स को केवल एक ही बात का इंतजार है— "रिजल्ट कब आएगा?"
BSEB मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट मार्च 2026 के आखिरी सप्ताह में जारी कर सकता है। 12वीं के एग्जाम 2 से 13 फरवरी 2026 तक और 10वीं के एग्जाम 17 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित किए गए थे। बिहार बोर्ड देश में सबसे पहले बोर्ड एग्जाम कराने और रिजल्ट घोषित करने के लिए जाना जाता है। यह हर साल मार्च के आखरी सप्ताह में रिजल्ट जारी करता है।
पिछले सालों के रूझानों के अनुसार 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 और 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को घोषित किया गया था, इसलिए इस बार भी उम्मीद है कि दोनों रिजल्ट लगभग इसी टाइम में जारी होंगे।
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 की एक्सपेक्टेड डेट्स
BSEB की 12वीं और 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट और एक्सपेक्टेड डेट्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। टेबल में एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स को विस्तार से दिया गया है।
| एग्जाम का नाम | एग्जाम की अवधि | मूल्यांकन शुरू होने की डेट | एक्सपेक्टेड रिजल्ट डेट |
| BSEB इंटर (12वीं) | 02 फरवरी - 13 फरवरी | 27 फरवरी 2026 | मार्च का तीसरा सप्ताह |
| BSEB मैट्रिक (10वीं) | 17 फरवरी - 25 फरवरी | मार्च 2026 (प्रथम सप्ताह) | मार्च का अंतिम सप्ताह |
रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:
- छात्र किसी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर 'Class 10th/12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एडमिट कार्ड के अनुसार रोल नंबर और रोल कोड फिल करें।
- स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, फिर इसे डाउनलोड कर लें।
--
Quiz
Get latest Exam Updates
