BSEB 10th, 12th Sent UP Exam Datesheet 2025-26: बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक सेंट-अप डेटशीट जारी , डाउनलोड करें रूटीन
SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शुक्रवार को इंटरमीडिएट और मैट्रिक 2026 की वार्षिक परीक्षा में शामिल के लिए सेंटअप परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी।
इंटर की सैद्धांतिक विषयों की सेंटअप यानी जांच परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी, जो 26 नवंबर तक चलेगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होगी। वहीं मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होकर 22 नवंबर तक चलेगी।
मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित होगी।
👉 Also Check - Bihar Board 12th Exam Date Sheet 2026
👉 Also Check - Bihar Board 10th Exam Date Sheet 2026
परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी
पहली पाली की परीक्षा 9:30 से 12:45 और दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। शुरुआत के 15 मिनट कूल ऑफ टाइम के तौर पर प्रश्न पत्र को पढ़ने और समझने के लिए दिए जाएंगे।
बोर्ड ने कहा है कि मैट्रिक और इंटर दोनों ही कक्षाओं की सेंटअप परीक्षा के लिए दृष्टिबाधित- दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक रखने की अनुमति दी जाएगी।
बोर्ड ने कहा है कि इंटर सेंटअप परीक्षा का परिणाम संबंधित संस्थान के प्रधान को 5 दिसंबर तक डीईओ कार्यालय में जमा करना होगा। वहीं मैट्रिक सेंटअप परीक्षा का परिणाम 2 दिसंबर की अवधि में जमा करना होगा।
Bihar Board Class 10 Sent-up Exam Dates 2025-26
👉 Download PDF - Bihar Board Class 10 Sent-up Exam Dates 2025-26
| तिथि | पहली शिफ्ट (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45) | दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:00 से शाम 5:15) |
|---|---|---|
| 19 नवंबर 2025 | मातृभाषा (हिंदी 101, बांग्ला, मैथिली) | द्वितीय भारतीय भाषा (संस्कृत, हिंदी 106, अरबी, फारसी, भोजपुरी) |
| 20 नवंबर 2025 | विज्ञान | सामाजिक विज्ञान |
| 21 नवंबर 2025 | गणित | अंग्रेजी (सामान्य) |
| 22 नवंबर 2025 | ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, संस्कृत, गृह विज्ञान, ललित कला, नृत्य एवं संगीत) | ऐच्छिक विषय व्यावसायिक ट्रेड (सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, टेलीकॉम, ब्यूटी एंड वेलनेस, आईटी) |
Bihar Board 12th Sent-Up Exam Dates 2025-26
👉 Download PDF - Bihar Board Class 12 Sent-up Exam Dates 2025-26
|
Date |
First Shift (9:30 AM - 12:45 PM) |
Second Shift (2:00 PM - 5:15 PM) |
|---|---|---|
|
19-Nov-2025 |
Inter Science - Physics, Inter Arts - Philosophy, Inter Commerce - Entrepreneurship |
Inter Arts - Political Science, Inter Commerce - Accountancy, Inter Science - Chemistry |
|
20-Nov-2025 |
Mathematics, Inter Arts - Mathematics |
Inter Arts - Geography, Inter Science - Biology, Inter Commerce - Business Studies |
|
21-Nov-2025 |
English (all streams) |
Language (Hindi, Urdu, Maithili, Sanskrit, Prakrit, Magadhi, Bhojpuri) |
|
22-Nov-2025 |
Computer Science |
Vocational (Physics, Chemistry, Biology, Agriculture, Mathematics, History, Business Studies, Accountancy) |
|
24-Nov-2025 |
Inter Science - Agriculture, Inter Arts - Economics |
Inter Commerce - Economics Inter Arts - Psychology |
|
25-Nov-2025 |
Inter Arts - Sociology |
Inter Arts - Music |
|
26-Nov2025 |
Inter Arts - History |
Inter Arts - Home Science |
75 प्रतिशत उपस्थिति वाले ही दे सकेंगे सेंटअप परीक्षा
संस्थान में जिन विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति होगी, वही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड ने कहा है कि 2026 की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सूचीकृत नियमित, स्वतंत्र एवं क्वालिफाइंग कोटि के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा संस्थान स्तर पर आयोजित होगी। पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल या सुधार कोटि के विद्यार्थियों को सेंटअप परीक्षा में नहीं शामिल होना है।
अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण हुए तो वार्षिक परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल
बोर्ड ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। जांच परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने या अनुत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी 2026 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं निर्गत किया जाएगा।
--
Bihar Board Class 12 Study Material
| Bihar Board Class 12 Study Material | |
| BSEB Class 12 Books | BSEB Class 12 Syllabus |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
-
Bihar Board Class 10th Study Material
| Bihar Board Class 10th Study Material | |
| BSEB Class 10 Books | BSEB Class 10 Revision Notes |
| BSEB Class 10 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 10 Model Papers |
Quiz
Get latest Exam Updates
