BSEB Bihar Board 10th, 12th Exam 2025 : बोर्ड में इस बार भी प्रश्नों के विकल्प होंगे दोगुने – जाने फुल डिटेल्स

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। ये पेपर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर उपलब्ध हैं। इस बार परीक्षा पैटर्न में कई बदलाव किए गए हैं। प्रश्नों की संख्या दोगुनी कर दी गई है, लेकिन छात्रों को केवल आधे प्रश्नों का ही जवाब देना होगा।
👉 ये भी पढ़ें- Bihar Board Class 12th Model Paper 2025
👉 ये भी पढ़ें - Bihar Board Class 10th Model Paper 2025
मैट्रिक के विज्ञान प्रश्नपत्र में 110 प्रश्न होंगे, जिनमें 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। छात्रों को इनमें से केवल 40 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या 24 है, जो भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से आठ-आठ होंगे। इनमें से चार-चार प्रश्नों का जवाब देना होगा।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न छह होंगे, जिनमें से दो-दो प्रश्न तीनों विषयों से आएंगे, लेकिन छात्रों को प्रत्येक विषय से केवल एक प्रश्न का उत्तर देना होगा। गणित में 138 प्रश्न होंगे, जिनमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। छात्रों को इनमें से 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इसी तरह लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में क्रमशः 15 और 4 प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
👉 ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th, 12th Exam Datesheet 2025 : बिहार बोर्ड जल्द ही इंटर, मैट्रिक की डेटशीट जारी करेगा - अधिकारी ने की पुष्टि
इंटर परीक्षा में भी इसी पैटर्न का पालन होगा। उदाहरण के लिए, फिजिक्स का पेपर 70 अंकों का होगा और इसमें 96 प्रश्न होंगे। इनमें 70 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनमें से 35 का उत्तर देना होगा। लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में भी समान पैटर्न रहेगा।
परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 अंक के होंगे, लघु उत्तरीय 2 अंकों के और दीर्घ उत्तरीय 5 अंकों के होंगे। छात्रों को प्रश्न पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2025 से शुरू होने की संभावना है। इन बदलावों का उद्देश्य छात्रों को बेहतर विकल्प और समय प्रबंधन का अवसर देना है।
👉 ये भी पढ़ें- BSEB Dummy Admit Cards 2025 Out : इंटर और मैट्रिक परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी; 5 दिसंबर तक सुधारें गलतियां
-
Bihar Board Class 12 Study Material
Bihar Board Class 12 Study Material | |
BSEB Class 12 Books | BSEB Class 12 Syllabus |
BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
-
Bihar Board Class 10th Study Material
Bihar Board Class 10th Study Material | |
BSEB Class 10 Books | BSEB Class 10 Revision Notes |
BSEB Class 10 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 10 Model Papers |