Self Studies

Bihar Board Class 10th Answer Key 2026 Out: प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन कैसे और कब तक करें? जानें

Bihar Board Class 10th Answer Key 2026 Out: प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन कैसे और कब तक करें? जानें

बिहार विद्यालय समिति की ओर से कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। बिहार बोर्ड की ओर से यह प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा में पूछे गए 50 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर जारी की गई है।

कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

👉 Direct Link - Bihar Board Class 10th Answer Key 2026

👉 Direct Link - BSEB Class 10th Answer Key 2026 Objection Portal

BSEB Class 10th answer key 2026, Bihar Board matric answer key 2026

BSEB Class 10th Answer Key 2026: यहां से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की

बिहार बोर्ड ने कक्षा दसवीं की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए यहां आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब 'BSEB Class 10th Answer Key 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

BSEB Class 10th Answer Key 2026: इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

जो छात्र कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। वे छात्र निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। छात्रों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 13 मार्च, 2026 तक का समय दिया गया है। छात्र 13 मार्च शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। छात्र इस वेबसाइट results.biharboardonline.com के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

इस दिन हुई थी परीक्षा

बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 17 से 25 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित कराई गई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 1512963 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसके साथ ही कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 02 से 13 फरवरी, 2026 के बीच संचालित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 1317846 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

-

👉 ये भी पढ़ें - Bihar Board Class 12 Study Material

Bihar Board Class 12 Study Material
BSEB Class 12 Books Bihar Board Class 12 Objective Questions
BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper BSEB Class 12 Model Papers
BSEB Class 12 Syllabus  
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now