CBSE 12th Hindi Elective Board Exam 2025-26: Most Important Questions with Answers for Last Minute Revision
The CBSE Class 12 Hindi Elective exam is scheduled for 16th March 2026, and with only a few hours left, it’s crucial to focus on high-scoring topics and important questions.To assist students with their last-minute preparations, we have compiled a set of important questions along with their answers.
Covers important topics. Includes basic subjective & marks wise questions. Provides a sample practice paper question for better understanding. Contains quick revision notes, grammar questions, and short & long answer questions.
CBSE Class 12 Hindi Elective is a 3-hour, 80-mark theory paper with 20 marks for internal assessment. CBSE also states that there is no chapter-wise weightage, so revise each chapter.
CBSE 12 Hindi Most Important Questions with Answers 2026
For the CBSE Class 12 Board Examination 2026, study the important Hindi Elective questions and make sure to utilize these key questions to secure 95% marks in the exam.
(1 Marks)
प्रश्न 1: एंकर - विजुअल क्या है ? (शब्द सीमा - लगभग 20 शब्द)
उत्तर: जब घटना के दृश्य या विजुअल मिल जाते हैं तब उन दृश्यों के आधार पर खबर लिखी जाती है, जो एंकर पड़ता है पूर्ण विराम पढ़ता है. इस खबर की शुरुआत प्रारंभिक सूचना से होती है और बाद में कुछ वाक्यों पर प्राप्त दृश्य दिखाए जाते हैं।
(2 Marks)
प्रश्न 2: टेलीविज़न समाचार की भाषा पर टिप्पणी कीजिए। (शब्द सीमा - लगभग 40 शब्द)
उत्तर: • सरल, सहज, गरिमापूर्ण भाषा
• तारतम्यता आवश्यक
• निम्नलिखित, उपरोक्त, क्रमांक, अथवा, किंतु, परंतु जैसी शब्दावली से बचाव
• गैर ज़रूरी विशेषणों, सामासिक और तत्सम शब्दों से बचाव
प्रश्न 3: मीडिया की भाषा में बीट से क्या तात्पर्य है ? (शब्द सीमा लगभग 40 शब्द)
उत्तर: • संवाददाताओं के बीच काम का विभाजन आमतौर पर उनकी दिलचस्पी और ज्ञान को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। मीडिया की भाषा में इसे बीट कहते हैं। उदाहरण के लिए खेल में रुचि रखने वाले संवाददाता की बीट खेल है तो उसको खेल संबंधी घटनाओं की रिपोर्टिंग करनी होगी।
प्रश्न 4: देवसेना की हार या निराशा के क्या कारण हैं?
उत्तर: किन्ही तीन प्रश्नो में से दो प्रश्नो के उत्तर लगभग 40 शब्दों में आपेक्षित -
हार/ निराशा के कारण -
• हूणों के आक्रमण में देवसेना के परिवार का नष्ट होना
• स्कंदगुप्त से प्रेम में मिली असफलता
• जीवन की विपरीत परिस्थितियों में मिली असफलता
प्रश्न 5: 'सरोज स्मृति' कविता में सरोज के विवाह को अन्य विवाहों से भिन्न कहने का कारण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: सरोज का विवाह अन्य विवाहों से भिन्न -
• अन्य विवाहों की तरह सगे-संबंधी नहीं बुलाए गए
• शादी से पहले के रीति-रिवाज़ इत्यादि नहीं हुए
• माँ द्वारा निभाई जाने वाली रस्में भी निराला ने स्वयं निभाई
प्रश्न 6: भरत के किन उद्गारों से उनका राम के प्रति श्रद्धाभाव प्रकट होता है, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: राम के प्रति श्रद्धा भाव को प्रकट करने के लिए भरत ने कहा-
• राम अपराधी पर भी क्रोध नहीं करते
• भरत पर राम की विशेष कृपा व स्नेह
• श्री राम और भरत का अटूट साथ
• श्री राम के प्रति अनन्य श्रद्धा भाव
प्रश्न 7: भारतेंदु जी के मकान के नीचे का परिचय बहुत शीघ्र गहरी मैत्री में परिणत हो गया । ' पाठ के आधार पर लिखिए ।
उत्तर: लेखक की भेंट पंडित केदारनाथ जी पाठक से काशी में एक बारात में हुई थी। लेखक केदारनाथ जी पाठक के पुस्तकालय में भी आया जाया करते थे। जब लेखक को पता चला कि केदारनाथ जी भारतेंदु जी से जब लेखक को यह पता चला कि केदारनाथ जी का परिचय भारतेंदु जी के साथ है तो वे भावनाओं में खो गए। वह बड़े कुतूहल भाव से भारतेंदु जी के मकान को निहारने लगे। उनकी यह भावुकता देखकर केदारनाथ जी प्रभावित हुए और वे दोनों के मित्र बन गए। यहीं से लेखक की हिंदी प्रेमियों की मंडली बननी शुरू हो गई और यह लेखक के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव था।
प्रश्न 8: 'दूसरा देवदास' कहानी के आधार पर लिखिए कि पुजारी ने संभव और पारो को 'युगल' समझकर आशीर्वाद क्यों दिया?
उत्तर: हरिद्वार के मंदिर में संभव और पारो एक साथ प्रार्थना के लिए खड़े थे। पारो ने स्वयं के लिए 'हम' शब्द का प्रयोग किया जिसके कारण पंडित जी ने दोनों को पति-पत्नी समझा ।
पुजारी ने लड़की के 'हम' को युगल के अर्थ में सुखी रहने, फूलने-फलने, जब भी आना साथ ही आना, गंगा मैया मनोरथ पूरी करें का आशीर्वाद दिया।
प्रश्न 9: अराफ़ात द्वारा ' अतिथि देवो भवः' परंपरा का वहन किया जा रहा था। पाठ के आधार पर लिखिए।
उत्तर: • भेदभाव रहित आतिथ्य सत्कार
• विनम्रता और सरलता
• 'अतिथि देवो भव' की भावना
• सेवाभाव
(3 Marks)
प्रश्न 10: विशेष लेखन की भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए।
उत्तर: • सरल और बोधगम्य
• क्षेत्र विशेष का विशिष्ट ज्ञान
• तकनीकी शब्दावली में विषय से संबंधित भाषा पर अधिकार
• तकनीकी शब्दावली को भी प्रचलित सरल शब्दों में लिखना
प्रश्न 11: फीचर लिखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? लिखिए।
उत्तर: • फ़ीचर लेखन का कोई निश्चित ढाँचा नहीं
• आमतौर पर तथ्यों, सूचनाओं और विचारों पर आधारित कथात्मक विवरण
• भाषा - सरल, रूपात्मक एवं आकर्षक
• फ़ीचर में भावनाओं, विचारों का सम्यक प्रयोग
प्रश्न 12: समाचार लेखन की विशेष शैली का वर्णन कीजिए ।
उत्तर: • उलटा पिरामिड शैली समाचार लेखन की सर्वाधिक लोकप्रिय उपयोगी और बुनियादी शैली इसमें इंट्रो, बॉडी और समापन के अनुसार क्लाइमेक्स आरंभ में
प्रश्न 13: कविता में बिंब और छंद के महत्व को स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर: • बिंब और छंद (आंतरिक लय)
• कविता को इंद्रियों से पकड़ने में सहायक
• बाह्य संवेदनाओं का मन के स्तर पर बदलाव
• विशेष शब्दों को सुनकर मन के भीतर चित्रों का कौंधना, इन्हीं के
• द्वारा कविता के बिंब का निर्माण
प्रश्न 14: कहानी के क्लाइमेक्स का चित्रण ध्यानपूर्वक क्यों करना चाहिए ?
उत्तर: कथानक के अनुसार कहानी चरम उत्कर्ष अर्थात क्लाइमेक्स की ओर बढ़ती है । चरम उत्कर्ष का चित्रण बहुत ध्यानपूर्वक करना चाहिए, क्योंकि भावों या पात्रों के अतिरिक्त अभिव्यक्ति चरम उत्कर्ष के प्रभाव को कम कर सकती है। कहानीकार की प्रतिबद्धता या उद्देश्य की पूर्ति के प्रति अतिरिक्त आग्रह कहानी को भाषण में बदल सकते हैं। सर्वोत्तम यह होता है कि चरम उत्कर्ष पाठक को स्वयं सोचने और लेखकीय पक्षधर की ओर आने के लिए प्रेरित करें लेकिन पाठक को यह भी लगे कि उसे स्वतंत्रता दी गई है और उसने जो निर्णय निकाले हैं, वे उसके अपने हैं।
प्रश्न 15: नाटक का मात्र एक मौन, अंधकार या ध्वनि प्रभाव, कहानी या उपन्यास के बीस-पच्चीस पृष्ठों की बराबरी कर सकता है। इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर: • नाटक कहानी या उपन्यास की तरह वर्णित विधा नहीं
• नाटक में मौन, संक्षिप्त और सांकेतिक भाषा का महत्त्व
• वर्णित भाषा से अधिक मौन में व्यंजनात्मकता व क्रियात्मकता अधिक
( 5 Marks)
प्रश्न 16: 'तो हम भी सौ लाख बार बनाएँगे। सूरदास के इस कथन में निहित जीवन मूल्यों को स्पष्ट करते हुए कथन का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: सूरदास जानता था कि उससे बदला लेने के लिए उसकी झोपड़ी में आग भैरव
ने ही लगाई है। इस कथन के आलोक में सूरदास के चरित्र द्वारा विभिन्न जीवन
मूल्य प्राप्त होते हैं।
• सहनशीलता
• कर्मशीलता
• दृढ़ संकल्प
• तुरंत निर्णय लेने की क्षमता जुझारूपन
• विपरीत परिस्थितियों में हार न मानना
प्रश्न 17: हमारी आज की सभ्यता नदियों के प्रति उदासीन है। अपना मालवा खाऊ - उजाडू सभ्यता में ' पाठ के आधार पर कथन की सार्थकता सिद्ध कीजिए ।
उत्तर: आज की सभ्यता नदियों के प्रति उदासीन-
• कारखाने के रसायन मिश्रित पानी को नदियों में बहाना
• अपशिष्ट पदार्थ, प्लास्टिक की थैलियों के प्रयोग से नदियों के प्रवाह को बाधित करना
• नदियों के रखरखाव और सफ़ाई के प्रति ध्यान न देना
• नदियों का रूप बिगड़ना और नालों के समान दिखाई देना
प्रश्न 18: 'बिस्कोहर की माटी' नामक पाठ हमें प्रकृति की ओर लौटने का संदेश देता है। इससे आप कितना सहमत हैं? पाठ के आलोक में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: • रोचक शैली में ग्रामीण जीवन और प्राकृतिक परिवेश का वर्णन
• वनस्पतियों, पेड़-पौधों, वन्य जीवों और फूलों की नाना प्रकार की किस्मों का परिचय
• ग्रामीण जीवन पूरी तरह से प्रकृति पर आश्रित
• औषधीय गुणों से भरपूर फूल
• पेड़-पौधे फोड़े फुंसियाँ ठीक होने में विशेष लाभकारी ग्रामीण परिवेश का वर्णन
• पाठ मन पर अमिट छाप छोड़ता है
• प्रकृति की और लौटने का संदेश समेटे हुए है
--------------
👉 CBSE Class 12 Study Materials
CBSE Class 12 study material includes latest syllabus, sample papers, NCERT books and solutions, previous year question papers, chapter-wise important questions, case study questions, assertion-reason questions, and competency-based questions — all updated as per the latest CBSE board exam pattern.
Quiz
Get latest Exam Updates
