Self Studies

CGBSE Second Main Result 2026 जारी: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

CGBSE Second Main Result 2026 जारी: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने आज, 14 अगस्त 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना CGBSE Second Main Result 2026 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

👉 Direct Link: CGBSE 10th Second Board Main Result 2026

👉Direct Link: CGBSE 12th Second Board Main Result 2026

CGBSE Second Main Exam 2026 कब हुई थी?

छत्तीसगढ़ बोर्ड की दूसरी मुख्य परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक हुई, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही शिफ्ट में हुई थीं।

selfstydys

CGBSE Second Main Result 2026 ऐसे चेक करें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिए गए Notice Board सेक्शन को खोलें।

  3. कक्षा 10वीं के लिए High School Results और कक्षा 12वीं के लिए Senior Secondary Results लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  5. Submit बटन पर क्लिक करें।

  6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  7. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

स्कोरकार्ड में ये डिटेल्स जरूर चेक करें

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थी अपना नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/क्वालिफाइंग स्टेटस जरूर जांचें। किसी भी जानकारी में गलती होने पर संबंधित स्कूल या CGBSE अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। मूल मार्कशीट मिलने तक ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।

----

👉 CGBSE Class 12 To 9 Free Study Materials

CGBSE Class 12 To 9 Free Study Materials
CGBSE Class 12 Study Material CGBSE Class 11 Study Material
CGBSE Class 10 Study Material CGBSE Class 9 Study Material
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now