Self Studies

CG Open Board Date Sheet 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी, देखें पूरी डिटेल

CG Open Board Date Sheet 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी, देखें पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (Chhattisgarh State Open School - CGSOS) ने अगस्त-सितंबर 2026 सत्र की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह समय-सारणी कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) के छात्रों के लिए जारी की गई है। बोर्ड के अनुसार, थ्योरी परीक्षाएं 10 अगस्त 2026 से शुरू होकर 29 अगस्त 2026 तक चलेंगी।

जारी शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 12वीं की परीक्षा हिंदी विषय से शुरू होगी और इतिहास (History) विषय के साथ समाप्त होगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा उर्दू विषय से प्रारंभ होकर संस्कृत विषय के साथ खत्म होगी।

परीक्षा के दौरान अवकाश पर भी होगी परीक्षा

बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक नोट कर लें। CGSOS ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान यदि कोई शासकीय या स्थानीय अवकाश पड़ता है, तब भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। यानी किसी भी छुट्टी की वजह से परीक्षा की तारीख में बदलाव नहीं किया जाएगा।

CGSOS कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा टाइम टेबल 2026

नीचे दी गई तालिका में कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं दोनों की विषयवार परीक्षा तिथियां दी गई हैं:

दिनांक कक्षा 12वीं कक्षा 10वीं
10 अगस्त 2026 (सोमवार) हिंदी (301) उर्दू (206)
11 अगस्त 2026 (मंगलवार) अकाउंटेंसी (320) हिंदी (201)
13 अगस्त 2026 (गुरुवार) गृह विज्ञान (321) बिजनेस स्टडीज (215)
17 अगस्त 2026 (सोमवार) भौतिक विज्ञान (312) अर्थशास्त्र (214)
18 अगस्त 2026 (मंगलवार) बिजनेस स्टडीज (वाणिज्य) (319) विज्ञान (212)
19 अगस्त 2026 (बुधवार) राजनीति विज्ञान (317) मराठी (204)
20 अगस्त 2026 (गुरुवार) गणित (311) सामाजिक विज्ञान (213)
21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) अर्थशास्त्र (318) गृह विज्ञान (216)
22 अगस्त 2026 (शनिवार) जीव विज्ञान (314) गणित (211)
24 अगस्त 2026 (सोमवार) रसायन विज्ञान (313) अंग्रेजी (202)
25 अगस्त 2026 (मंगलवार) भूगोल (316) संस्कृत (209)
27 अगस्त 2026 (गुरुवार) अंग्रेजी (302)
29 अगस्त 2026 (शनिवार) इतिहास (315)

selfstydys

प्रैक्टिकल परीक्षा 29 अगस्त तक पूरी होंगी

बोर्ड ने बताया है कि सभी प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Examinations) 29 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि और समय से जुड़ी जानकारी के लिए परीक्षार्थियों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों से संपर्क करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही CGSOS ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर वह परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

परीक्षा का समय: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक

थ्योरी परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा से जुड़ी समय-व्यवस्था इस प्रकार है:

  • सुबह 8:30 बजे तक सभी परीक्षार्थियों को अपनी सीट पर बैठ जाना होगा।
  • सुबह 8:35 बजे तक उत्तर पुस्तिकाएं (आंसर बुक) वितरित कर दी जाएंगी।
  • सुबह 8:40 बजे प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे।
  • सुबह 8:45 बजे से परीक्षार्थी उत्तर लिखना शुरू कर सकेंगे।
  • परीक्षा का समापन सुबह 11:45 बजे होगा।

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी सलाह

CGSOS की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले अपना एडमिट कार्ड, टाइम टेबल और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है। किसी भी अपडेट या बदलाव की जानकारी के लिए छात्र समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अपने परीक्षा केंद्र से संपर्क बनाए रखें।

---

👉 CGBSE Class 12 To 9 Free Study Materials

CGBSE Class 12 To 9 Free Study Materials
CGBSE Class 12 Study Material CGBSE Class 11 Study Material
CGBSE Class 10 Study Material CGBSE Class 9 Study Material
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now