Self Studies

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी - यहाँ डाउनलोड करें पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी - यहाँ डाउनलोड करें पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की 'सेकंड मेन' और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है।

बोर्ड के सचिव के अनुसार, ये परीक्षाएं जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह से शुरू होकर तीसरे सप्ताह तक चलेंगी।

CGBSE 10th 12th Supplementary Exam: परीक्षा का समय और दिशा-निर्देश

  • परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी।
  • सुबह 9:00 बजे छात्रों को अपनी सीट पर बैठना होगा।
  • सुबह 9:05 बजे उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी।
  • सुबह 9:10 बजे प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे।
  • परीक्षा का मुख्य लेखन समय सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा।
  • बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षा के दौरान कोई सार्वजनिक अवकाश भी आता है, तो भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।

selfstydys

CG Board Supplementary Time Table 2026 : हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षाएं 08 जुलाई 2026 से शुरू होकर 22 जुलाई 2026 तक चलेंगी।

  • 08.07.2026: हिन्दी
  • 10.07.2026: अंग्रेजी
  • 11.07.2026: संस्कृत
  • 15.07.2026: भूगोल, भौतिकी (Physics)
  • 17.07.2026: राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान (Chemistry), लेखाशास्त्र (Accountancy), फसल उत्पादन, आदि
  • 21.07.2026: गणित
  • 22.07.2026: जीव विज्ञान (Biology), अर्थशास्त्र (Economics), कंप्यूटर एप्लीकेशन, आदि

CG Board Supplementary Time Table 2026 : हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षाएं 09 जुलाई 2026 से शुरू होकर 21 जुलाई 2026 तक चलेंगी।

  • 09.07.2026: गणित
  • 11.07.2026: प्रथम भाषा - हिन्दी
  • 14.07.2026: द्वितीय भाषा - अंग्रेजी
  • 15.07.2026: व्यावसायिक पाठ्यक्रम (Vocational Courses)
  • 16.07.2026: विज्ञान
  • 18.07.2026: सामाजिक विज्ञान
  • 20.07.2026: तृतीय भाषा (संस्कृत, मराठी, उर्दू, आदि)
  • 21.07.2026: संगीत (दृष्टिबाधित) या ड्राइंग (मूक-बधिर)

छात्र अपना विस्तृत डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर देख सकते हैं। प्राइवेट छात्रों को अपनी प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए संबंधित केंद्र अधीक्षक से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

---

👉 CGBSE Class 12 To 9 Free Study Materials

CGBSE Class 12 To 9 Free Study Materials
CGBSE Class 12 Study Material CGBSE Class 11 Study Material
CGBSE Class 10 Study Material CGBSE Class 9 Study Material
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now