यूपी बोर्ड सिलेबस में बदलाव: 9वीं से 12वीं तक के छात्र सावरकर समेत 50 महापुरुषों की जीवनगाथा पढ़ेंगे
यूपी बोर्ड सिलेबस में बदलाव: 9वीं से 12वीं तक के छात्र सावरकर समेत 50 महापुरुषों की जीवनगाथा पढ़ेंगे
यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम बदलाव: 27 हजार से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं वीडी सावरकर समेत 50 महापुरुषों की जीवनगाथा पढ़ेंगे
यूपी बोर्ड ने पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं को विनायक दामोदर सावरकर समेत 50 महापुरुषों की जीवनगाथा पढ़ाई जाएगी। इसमें सावरकर के अलावा पं. दीन दयाल उपाध्याय, महावीर जैन, भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय, अरविंद घोष, राजा राम मोहन राय, सरोजनी नायडू, नाना साहब जैसे महापुरुषों के नाम शामिल हैं। इन महापुरुषों की जीवनगाथा जुलाई में स्कूल खुलने के बाद से पढ़ाई जाएगी। यह विषय सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है और पास होना आवश्यक है। हालांकि इसके अंक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र में शामिल नहीं होते हैं।
यूपी बोर्ड में इन महापुरुषों के नामों के बारे में लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। बोर्ड के विशेषज्ञों ने महापुरुषों के नाम की सूची को शासन को पहले ही भेज दिया था और अब इसे मान्यता प्राप्त कर ली है। बोर्ड की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम में इन महापुरुषों के नामों को शामिल कर दिया गया है। इससे यूपी बोर्ड के 27 हजार से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं इन महापुरुषों की जीवनगाथा पढ़ेंगे।
कक्षा 9 में नाम शामिल हैं: चंद्रशेखर आजाद, बिरसा मुंडा, बेगम हजरत महल, वीर कुंवर सिंह, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, गौतम बुद्ध, ज्योतिबा फूले, छत्रपति शिवाजी, विनायक दामोदर सावरकर, विनोबा भावे, श्रीनिवास रामानुजन और जगदीश चंद्र बोस।
कक्षा 10 में नाम शामिल हैं: मंगल पांडेय, रोशन सिंह, सुखदेव, लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, महात्मा गांधी, खुदी राम बोस, स्वामी विवेकानंद।
कक्षा 11 में नाम शामिल हैं: राम प्रसाद बिस्मल, भगत सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, पं. दीन दयाल उपाध्याय, महावीर जैन, महामना मदन मोहन मालवीय, अरविंद घोष, राजा राम मोहन राय, सरोजनी नायडू, नाना साहब, महर्षि पतंजलि, शल्य चिकित्सक सुश्रुत और डॉ. होमी जहांगीर भाभा।
कक्षा 12 में नाम शामिल हैं: रामकृष्ण परमहंस, गणेश शंकर विद्यार्थी, राजगुरू, रवींद्रनाथ टैगोर, लालबहादुर शास्त्री, रानी लक्ष्मी बाई, महाराणा प्रताप, बंकिम चंद्र चटर्जी, आदि शंकराचार्य, गुरु नानक देव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, रामानुजाचार्य, पाणिनी, आर्यभट्ट और सीवी रामन।
--
Quiz
Get latest Exam Updates
