UP Board 2026: 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 28 जुलाई को होगी परीक्षा
UP Board Compartment Exam 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, उनकी परीक्षा मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को होगी। यह परीक्षा जिला मुख्यालय पर बने केंद्रों पर होगी, जिन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक ने तय किया है।
जारी टाइम टेबल के अनुसार, हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। वहीं, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा इसी दिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

परीक्षा केंद्र पर लागू रहेंगे ये नियम
परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने 5 बड़े नियम लागू किए हैं:
बाहरी लोगों की एंट्री बंद: परीक्षा केंद्र पर सिर्फ छात्र, केंद्र व्यवस्थापक, टीचर और स्टाफ ही जा सकेंगे। बाकी किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी।
गेट पर भीड़ नहीं लगेगी: केंद्र व्यवस्थापक यह ध्यान रखेंगे कि गेट पर छात्रों की भीड़ न लगे। परीक्षा शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद भी व्यवस्था बनी रहेगी।
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान बैन: परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्ट वॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना मना है।
CCTV से निगरानी: सभी कक्षाओं में वॉइस रिकॉर्डर वाले CCTV कैमरे और राउटर चालू रहेंगे।
पेपर की सुरक्षा: प्रश्नपत्र स्ट्रॉन्ग रूम में डबल लॉक अलमारी में रखे जाएंगे। स्ट्रॉन्ग रूम में 24x7 CCTV और वॉइस रिकॉर्डिंग चालू रहेगी। पेपर के पैकेट केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के सामने CCTV की निगरानी में ही खोले जाएंगे।
छात्रों के लिए जरूरी बातें (UPMSP)
सभी प्रधानाचार्य www.upmsp.edu.in वेबसाइट से छात्रों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे। फिर उन पर साइन करके छात्रों को देंगे। छात्रों को परीक्षा वाले दिन, परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। इससे उन्हें समय पर सही सीट पर बैठाया जा सकेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र समय का ध्यान रखें और हर नियम का पालन करें।
--
UP Board Class 10 & 12 Study Material

Quiz
Get latest Exam Updates
