Self Studies

UP Board Scrutiny Result 2026 OUT: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट जारी, रीजन वाइज यहां देखें

UP Board Scrutiny Result 2026 OUT: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट जारी, रीजन वाइज यहां देखें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के स्क्रूटनी परिणाम जारी कर दिए हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 को 6 जुलाई को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। जिन छात्रों ने अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, वे अब संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बोर्ड ने स्क्रूटनी के बाद केवल उन्हीं छात्रों के रोल नंबर जारी किए हैं, जिनके अंकों में बदलाव हुआ है। जिन छात्रों के अंकों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, उनके रोल नंबर आधिकारिक पीडीएफ सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।

UP Board Scrutiny Result 2026 PDF Link

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने छात्रों को स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने का अवसर दिया था। इस प्रक्रिया के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के हजारों छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में दिए गए अंकों की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया था।

स्क्रूटनी प्रक्रिया के लिए हाईस्कूल के 4,450 और इंटरमीडिएट के 21,170 छात्रों ने आवेदन किया था। उत्तर पुस्तिकाओं में दिए गए अंकों की दोबारा गणना संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में की गई। इसके बाद बोर्ड ने संशोधित अंकों वाले छात्रों की सूची जारी कर दी है।

UP Board Class 10 Scrutiny Result 2026

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 क्षेत्रीय कार्यालयों के अनुसार जारी किया गया है। छात्र नीचे दिए गए रीजन के अनुसार अपनी पीडीएफ सूची देख सकते हैं।

UP Board Class 12 Scrutiny Result 2026

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 भी क्षेत्रीय कार्यालयों के अनुसार जारी किया गया है। इंटरमीडिएट के छात्र संबंधित रीजन की पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

स्क्रूटनी में कितने छात्रों के अंक बदले?

यूपी बोर्ड स्क्रूटनी प्रक्रिया के बाद हाईस्कूल के 627 और इंटरमीडिएट के 4,258 छात्रों के अंकों में संशोधन किया गया है। बोर्ड ने साफ किया है कि वेबसाइट पर केवल उन्हीं छात्रों के रोल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके अंकों में बदलाव हुआ है।

यदि किसी छात्र का रोल नंबर पीडीएफ सूची में नहीं है, तो इसका मतलब है कि स्क्रूटनी के बाद उसके अंकों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

selfstydys

Region Wise UP Board Scrutiny Result 2026

नीचे क्षेत्रीय कार्यालयों के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अंकों में बदलाव वाले छात्रों की संख्या दी गई है:

क्षेत्रीय कार्यालय हाईस्कूल में बदले अंक इंटरमीडिएट में बदले अंक
मेरठ 95 604
बरेली 45 354
प्रयागराज 387 2,252
वाराणसी 62 658
गोरखपुर 38 390
कुल 627 4,258

UP Board Scrutiny Result 2026 कैसे चेक करें?

छात्र यूपी बोर्ड स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर उपलब्ध UP Board Scrutiny Result 2026 या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब हाईस्कूल या इंटरमीडिएट स्क्रूटनी रिजल्ट का विकल्प चुनें।

  4. अपने क्षेत्रीय कार्यालय जैसे मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी या गोरखपुर के लिंक पर क्लिक करें।

  5. स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।

  6. पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।

  7. यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो इसका मतलब है कि आपके अंकों में बदलाव हुआ है।

  8. भविष्य के उपयोग के लिए पीडीएफ डाउनलोड करके रख लें।

केवल बदले हुए अंकों वाले छात्रों की सूची जारी

यूपी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्क्रूटनी रिजल्ट पीडीएफ में सभी आवेदकों के रोल नंबर जारी नहीं किए गए हैं। इसमें केवल उन्हीं छात्रों के रोल नंबर शामिल हैं, जिनके अंकों में संशोधन हुआ है। जिन छात्रों के अंक पहले जैसे ही रहे हैं, उनके रोल नंबर सूची में प्रकाशित नहीं किए गए हैं।

आधिकारिक वेबसाइट

छात्र यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 से जुड़ी जानकारी और पीडीएफ लिंक के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।

-

UP Board Class 10 & 12 Study Material

UP Board Class 10 & 12 Study Material
UP Board Class 10 Syllabus UP Board Class 12 Syllabus
UP Board Class 10 Books UP Board Class 12 Model Paper
UP Board Class 10 Books & Solutions UP Board Class 12 Previous Year Question Paper

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now