महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का पेपर लीक, 30 मिनट पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का पेपर लीक, 30 मिनट पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा का गणित का पेपर शुक्रवार को लीक हो गया। प्रश्न पत्र बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा से लीक हुआ है। गणित का प्रश्नपत्र लीक होने एवं उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ जाने के बाद पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि 11 बजे परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र लीक हो गया।
उनके अनुसार जिले में 31000 विद्यार्थी यह परीक्षा देने वाले थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर सिंधखेदराजा थाने में मामला दर्ज किया गया है और इसमें संलिप्त व्यक्तियों को पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं, जो 20 मार्च तक चलेंगी। एग्जाम दो शिफ्टों में हो रहे हैं। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक चल रही है।
महाराष्ट्र बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी छात्र के पास प्रश्न पत्र नहीं पहुंचा है। ऐसे में कक्षा 12वीं की गणित की परीक्षा फिर से आयोजित नहीं की जाएगी।
Maharashtra Board Class 12 Study Material
| Maharashtra Board Class 12 Study Material | |
| Syllabus | Maharashtra Board New Books |
| Model Paper | Revision Notes |
| Maharashtra Board Previous Year Paper | |


Quiz
Get latest Exam Updates
