UP Board Scrutiny Result 2023 : यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के लिए स्क्रूटनी परिणाम 6 जुलाई को जारी होंगे ; जाने फुल डिटेल्
UP Board Scrutiny Result 2023 : यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के लिए स्क्रूटनी परिणाम 6 जुलाई को जारी होंगे; जाने फुल डिटेल्
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं स्क्रूटनी का रिजल्ट 6 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं स्क्रूटनी के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट की सूचना बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे 6 जुलाई को जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, रिजल्ट के समय की घोषणा नहीं की गई है। यूपी बोर्ड 10वीं में स्क्रूटनी के लिए कुल 3903 स्टूडेंट्स और 12वीं में 20654 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। ऐसे में बोर्ड कुल 24557 स्टूडेंट्स के नतीजे घोषित करेगा।
Read - Official Notice

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया गया था। जिसके बाद अपने नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी का मौका दिया गया था। इसके लिए बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अब सभी स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे भी देख सकेंगे।
How to download UP Board 10th 12th Scrutiny Result 2023
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं स्क्रूटनी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Result 2023: कब हुई 10वीं व 12वीं परीक्षा
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल 10वीं की परीक्षा में 31,16,458 और 12वीं परीक्षा में 27,50,871 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
---
JEE Main & Advanced Study Material
---
Quiz
Get latest Exam Updates
