Self Studies

UP Board 10वीं-12वीं Result 2026: कॉपियों की चेकिंग 18 मार्च से - रिजल्ट कब आएगा? जानें पूरी डिटेल

UP Board 10वीं-12वीं Result 2026: कॉपियों की चेकिंग 18 मार्च से - रिजल्ट कब आएगा? जानें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी खबर। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम की कॉपियों की चैकिंग करनी शुरू कर दी है। ये चैकिंग दोनों कक्षाओं के लिए 18 मार्च से शुरू होगी। बोर्ड ने इस प्रक्रिया के लिए करीब 249 केंद्र बनाए है। 

UP Board 2026: 18 मार्च से शुरू होगा कॉपियों की चैकिंग 

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के एग्जाम के खत्म होने के बाद अब बोर्ड का पूरा ध्यान आंसर-शीट्स की चैकिंग पर है। बोर्ड सचिव के अनुसार, 18 मार्च 2026 से राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर कॉपियों को चेक करने का काम शुरू हो जाएगा।

इस कार्य के लिए हजारों अनुभवी टीचर्स को शामिल किया गया है, ताकि समय पर और निष्पक्ष तरीके से कॉपियों की चैकिंग पूरी हो सकें। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि कॉपियां CCTV कैमरों की निगरानी में जांची जाएं।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की मुख्य डिटेल्स 

छात्र यूपी बोर्ड दोनों कक्षाओं (10वीं-12वीं) के रिजल्ट 2026 की मुख्य जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
बोर्ड का नाम  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
चैकिंग शुरू होने की डेट 18 मार्च 2026
चैकिंग समाप्त होने की डेट 31 मार्च 2026 तक
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट  अप्रैल 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट  * upmsp.edu.in* upresults.nic.in 

UP Board Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'High School (10th) Result' या 'Intermediate (12th) Result' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना 10 अंकों का रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड फिल करें।
  4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

अफवाहों से रहें सावधान

अक्सर रिजल्ट के समय सोशल मीडिया पर कई तरह की फेक खबरें और फर्जी लिंक वायरल होने लगते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।

यूपी बोर्ड कभी भी छात्रों को फोन करके नंबर बढ़ाने के बदले पैसे की मांग नहीं करता है। ऐसे किसी भी कॉल या फ्रॉड से बचें और तुरंत इसकी सूचना अपने स्कूल या नजदीकी थाने में दें।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद बोर्ड डेटा फीडिंग का काम शुरू करेगा। इसके बाद 'टॉपर्स' की कॉपियों का दोबारा वेरिफिकेशन होगा और फिर अंतिम रूप से मेरिट लिस्ट तैयार कर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

-

👉 UP Board Class 12 Study Material

UP Board Class 12 Study Material
UP Board Class 12 Model Paper UP Board Class 12 Previous Year Question Paper
UP Board Class 12 Syllabus UP Board Class 12th Text Book (Hindi Medium)
UP Board Class 12th Text Book (English Medium) UP - Books & Solution
UP NCERT Books for Class 12th in Hindi Medium  
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now