UPMSP UP Board Result: इस वीक एग्जाम खत्म, अब कॉपी चेकिंग होगी और इस तारीख तक इंटर रिजल्ट हो सकता है घोषित
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2024 के एग्जाम इस वीक समाप्त हो रहे हैं। हाईस्कूल इंटरमीडिएट में 7 मार्च को मेन एग्जाम समाप्त हो जाएंगे और 9 मार्च को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की कवायद शुरू हो गई है।
नौ मार्च को बोर्ड को कुछ भाषा विषयों, इलेक्ट्रीशियन आदि विषयों की परीक्षाएं होगी। इस प्रकार मार्च में पीरक्षाएं खत्म होने से जल्द ही मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। कॉपी चेकिंग में अगर 20 दिन भी लगे तो अप्रैल के मध्य तक कॉपी चेकिंग हो जाएगी और फिर अप्रैल के अंत तक नतीजे जारी करने कर दिए जाएंगे। कहीं ज्यादा ही देर हुई तो मई के शुरू में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की पीरक्षाएं 22 फरवरी से परीक्षा शुरू हुई और नौ मार्च को परीक्षा समाप्त हो रही हैं। आपको बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड के करीब 55.08 लाख परीक्षार्थियों ने यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटर के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 29.54 लाख स्टूडेंट्स 10वीं की और 25.49 स्टूडेंट्स 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे।
नतीजे जारी होने पर सबसे पहले नतीजे www.selfstudys.com पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट ( UP Board result 2024 ) बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in , upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर भी चेक किए जा सकेंगे। पिछले अकादमक वर्ष (2022-2023) में 10वीं में कुल 89.78 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे। लड़कों का रिजल्ट 86.64 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 93.34 फीसदी रहा।
इस साल नौ मार्च को विभिन्न भाषा, व्यावसायिक विषय, दूसरी पाली में भी इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, और 12वीं में संस्कृत, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी-पंचम प्रश्नपत्र, कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्नप्रत्र आदि की परीक्षा हैं।
ये भी पढ़े -
UPMSP UP Board Exam 2024 : यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची 10 दिसंबर को जारी होगी - जानें डिटेल
UP Board Class 10 & 12 Study Material
Quiz
Get latest Exam Updates
