Self Studies

UP Board 10th, 12th Result 2025 : पासिंग मार्क्स, ग्रेडिंग सिस्टम, कॉपी री-चेक, कंपार्टमेंट परीक्षा और मार्कशीट में ये एब्रिविएशन यूज - जाने डिटेल्स

UP Board 10th, 12th Result 2025 : पासिंग मार्क्स, ग्रेडिंग सिस्टम, कॉपी री-चेक, कंपार्टमेंट परीक्षा और मार्कशीट में ये एब्रिविएशन यूज - जाने डिटेल्स

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार, UP Board Result 2025 को आज यानी 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) दोनों के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे।

परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

👉 Direct Link - UP Board 10th Result 2025

👉 Direct Link - UP Board 12th Result 2025

कई छात्रों को ग्रेडिंग सिस्टम, पासिंग मार्क्स, कॉपी रीचेकिंग, कंपार्टमेंट परीक्षा जैसी कुछ चीजों को लेकर संदेह है, पूरी जानकारी यहां दी गई है।

UP Board Results 2025: उत्तीर्ण मानदंड/ पासिंग मार्क्स, और न्यूनतम अंक आवश्यक

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33 फीसदी निर्धारित किए गए हैं. यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे. अगर कोई स्टूडेंट एक या दो विषयों में 33 फीसदी मार्क्स हासिल नहीं कर पाता है तो वह यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 देकर रिजल्ट सुधरवा सकते हैं. हालांकि अगर कोई स्टूडेंट 2 से ज्यादा विषयों में 33 फीसदी मार्क्स हासिल नहीं कर पाता है तो उसे फेल माना जाएगा.

UP Board Results 2025 : क्या हैं कंपार्टमेंट परीक्षा

अगर आप एक या दो ‌‌‌विषयों में फेल हैं, तो आपको कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। इसके अलावा अगर आप 3 विषयों में फेल हैं, तो आप फेल माने जाएंगे और आपको वह क्लास दोबारा पढ़नी होगी। रिजल्ट आने के बाद कुछ ही दिन में इसके लिए फॉर्म स्कूल से भरे जाते हैं। स्टूडेंट्स अपना फॉर्म भर लें।

जुलाई में यह परीक्षा आयोजित की जाती है और अगस्त में नतीजे आ जाते हैं। अगर आप पास हो जाते हैं तो आप अगली क्लास में जा सकते हैं। इसका सिलेबस मेन परीक्षा की तरह ही होता है। आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर आप इसके बारे में ज्यादा जानकारी ले सकेंगे।

UP Board Results 2025 : कॉपी रीचेकिंग (स्क्रूटनी) अगर कम मार्क्स आएं हैं

अगर आप अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं और आपको लगता है कि आपके इससे ज्यादा मार्क्स आ सकते थे, तो आप आंसर शीट का रिवैल्यूएशन करा सकते हैं। इसके लिए एक निर्धारित शुल्क जमा करना पड़ता है और आवेदन रिजल्ट घोषित होने के बाद UPMSP की वेबसाइट पर करना होगा। इसका रिजल्ट 7 दिन में आ जाता है।

आपको वो प्रोसीजर बताते जा रहा है, जिसके माध्‍यम से आप अपनी कॉपी रीचेक करवा सकते हैं। यह प्रोसीजर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के लिए एक जैसा है। कॉपी रीचेक करवानी है तो खर्च करने पड़ेंगे 200 रुपए

-यदि किसी सब्जेक्ट में कम नंबर आने से नाखुश हैं तो आपको कॉपी रीचेक करवाने के लिए प्रति सब्जेक्ट 200 रुपए खर्च करने होंगे।

-इसके लिए आपको रिजल्ट आने के 21 दिनों के अंदर ही अप्लाई करना होगा।

बोर्ड पत्राचार के माध्‍यम से करेगा कॉन्‍टैक्‍ट

-इसके बाद एक हफ्ते के अंदर यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पत्राचार के माध्यम से आपसे कॉन्‍टैक्ट करेगा।

-साथ ही वेबसाइट पर रोल नंबर वाइज अपडेट कर दिया जाता है कि आपका पत्र मिल गया है।

-इसके बाद वेबसाइट पर ही 15 दिन बाद आपका रिजल्ट फिर अपडेट कर दिया जाता है।

-साथ ही कोई देरी होती है तो वेबसाइट पर इन्फॉर्म भी कर दिया जाता है।

-इन सबके बावजूद भी अगर रिजल्ट अपडेट न हो तो यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने जोनल ऑफिस बनाए हुए हैं।

-यहां जिलेवार स्टूडेंट्स अपनी क्वैरी को लेकर कॉन्‍टैक्ट कर सकते हैं।

UP Board Results 2025: यहां जानें ग्रेडिंग सिस्टम

यूपीएमएसपी कक्षा 10 और 12 दोनों में सिद्धांत परीक्षा के लिए 9-पॉइंट ग्रेडिंग सिस्टम (A1 से E2) का उपयोग करता है। ए1 उच्चतम ग्रेड है और ई2 सबसे निचला है। व्यावहारिक घटकों वाले विषयों के लिए व्यावहारिक परीक्षाओं (A से E) के लिए एक अलग ग्रेडिंग प्रणाली मौजूद है। अपने ग्रेड प्वाइंट औसत (सीजीपीए) की गणना करने के लिए, सभी विषयों के ग्रेड प्वाइंट जोड़ें और विषयों की कुल संख्या से विभाजित करें। छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए, अपने समग्र अंकों और प्रत्येक व्यक्तिगत विषय दोनों में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। 

ग्रेड अंक
A 1 91 - 100
A 2 81-90
B 1 71 - 80
B 2 61 - 70
C 1 51 - 60
C 2 41 - 50
D 33 - 40
D 1 21 - 32
D 2 21 से कम

UP Board Result 2025: मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण क्या है?

यूपी बोर्ड मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण होंगे:
1. उम्मीदवार का नाम
2. रोल नंबर
3. परीक्षा का नाम
4. स्ट्रीम
5. लिंग/श्रेणी
6. विषय
7. प्राप्त अंक
8. कुल अंक
9. योग्यता स्थिति

UP Board Result 2025 : रिजल्ट के बाद मैट्रिक मार्कशीट में ये एब्रिविएशन यूज की जाएंगी

  • पीएएस    -  पास
  • यू / आर - अंडर रेगुलेशन 
  • एफ/एल - फेल
  • आईएनसी- अधूरा
  • प्रथम- प्रथम श्रेणी
  • ईएक्सपी- निष्कासित
  • एफ / ए- पूरी तरह से अनुपस्थित
  • सेकेंड- सेकंड डिवीजन
  • WTH - विदहेल्थ यानी रोक गया रिजल्ट
  • थर्ड - थर्ड डिवीजन
  • आईएनवी- इनवेलिड यानी अमान्य

NEET Study Materials 2025

NEET Study Materials 2025
NEET Full Study Material  NEET Mock Test
NEET Previous Year Question Paper NEET Revision Notes for Chemistry
NEET Revision Notes for Physics NEET Revision Notes for Biology
NEET Mock Test Series 2025
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now