UP Board Result 2025 Date : 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 25 अप्रैल से पहले आने की उम्मीद, UPMSP अंतिम प्रक्रिया में - जानें ताजा जानकारी

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. इस साल परीक्षा देने वाले करीब 50 लाख छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. खबर है कि आन्सर शीट्स की जांच अपने अंतिम स्टेप में पहुंच चुकी है और बोर्ड जल्द ही रिजल्ट का एलान कर सकता है.
परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। नतीजों की घोषणा होते ही स्टूडेंट्स वेबसाइट पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी मार्कशीट चेक करने के साथ ही डाउनलोड कर पाएंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कुल 14 दिनों में 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक करवाया गया। इस बार करीब 55 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम देने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 51.37 लाख छात्र-छात्राओं ने दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर बोर्ड परीक्षा दी। अब इन सभी विद्यार्थियों को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है।
UP Board High School Intermediate Results Date and Time: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डेट एवं टाइम
माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से 2 अप्रैल तक करीब 3 करोड़ कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है। बोर्ड सचिव की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक कॉपियों की जांच के बाद रिजल्ट तैयार करने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। ऐसे में अनुमान है कि नतीजे (UP Board 10th 12th Result 2025) 25 अप्रैल से पहले घोषित किया जा सकता है। पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो रिजल्ट की घोषणा दोपहर 2 बजे की जा सकती है जिसके लिए नोटिफिकेशन एक दिन पहले जारी कर दी जाएगी।
रिजल्ट फाइनलाइज करने में लगा बोर्ड
UPMSP कॉपियों की जांच के बाद छात्रों का रिजल्ट फाइनलाइज करने में लगा हुआ है। इसके साथ ही दोनों ही कक्षाओं के छात्रों को अपने शैक्षिक विवरण में सुधार का मौका भी दिया गया है। यह प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद स्टूडेंट्स का रिजल्ट पूरी तरह से 15 से 20 अप्रैल तक तैयार हो सकता है। इसके बाद UPMSP बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की घोषणा करेगा।
पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य
यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स समय-समय पर वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
यूपी बोर्ड 2025: पिछले 10 वर्षों में परिणाम की तिथियाँ
पिछले एक दशक में कक्षा 10 के लिए परिणाम घोषित करने की तिथियों के विश्लेषण से पता चलता है कि बोर्ड आम तौर पर अप्रैल और जून के बीच परिणाम जारी करता है। यहाँ पिछले रुझानों का एक स्नैपशॉट दिया गया है:
वर्ष | परिणाम दिनांक |
2024 | 20 अप्रैल |
2023 | 25 अप्रैल |
2022 | 18 जून |
2021 | 31 जुलाई |
2020 | 27 जून |
2019 | 28 अप्रैल |
2018 | 29 अप्रैल |
2017 | 23 जून |
2016 | 15 मई |
2015 | 17 मई |
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपने स्कोरकार्ड देखने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं।
- “यूपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025” या “यूपी बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अपना परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
NEET Study Materials 2025
👉 NDA Study Material
NDA Study Material | |
NDA Notes | NDA Mock Test |
NDA Previous Year Paper | NDA PYQs Chapter-Wise |
NDA Chapter Wise MCQs | NDA Important Question |
NDA Sample Paper | NDA Study Material 2025 |